Yashasvi Jaiswal: यश भाऊ से पंगा नहीं…, यशस्वी के तेवर ने ऑस्ट्रेलिया को किया हल्का, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal. Image: PTI

Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDvsAUS) के बीच पहले टेस्ट में टीम इंडिया के नए युवराज ने केवल शतक ही नहीं लगाया बल्कि अपने तेवर भी दिखाए. यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट (Perth Test) में बीते दिन हर गेंदबाजों की बैटिंग के साथ जुबां से भी धुलाई की.

विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: नई टीम नया कलेवर. भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में उतरी. लेकिन टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए ‘ब्लंडर’ के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार वापसी की. भारतीय टीम ऐसी टीम के साथ उतरी जिसमें 6 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव नहीं है. लेकिन युवा टीम ने जोश के साथ ऑस्ट्रेलिया के होश ठिकाने लगा दिए. पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल उस तेवर के अगुआ बनते दिख रहे हैं.

स्टार्क की बोलती ही बंद कर दी

प्रत्येक ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारतीय टीम में एक सितारा अपना नया कलेवर दिखाता है. वर्तमान भारतीय टीम के किंग कोहली ने 2014-15 की सीरीज में तहलका मचाया था तो 2018-19 की सीरीज में ऋषभ पंत ने अपने अंदाज से खेल और प्रशंसकों का दिल जीत लिया. इस सीरीज में यशस्वी ने करतब दिखाने का बीड़ा उठाया है. यशस्वी ने मिचेल स्टार्क को ऐसा जवाब दिया कि वह यशस्वी का मुंह ही ताकते रह गए. दरअसल ऑसट्रेलियाई बैटिंग के दौरान हर्षित राणा की गेंदबाजी को दौरान स्टार्क ने उनको चिढ़ाते हुए कहा कि उनकी गेंद हर्षित से तेज हैं, उनकी याददाश्त तेज है. यशस्वी ने भी अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए तुरंत बता दिया कि उनकी मेमोरी भी तेज है. पहले यशस्वी ने स्टार्क की गेंद पर छक्का लगाया और उसके बाद स्टार्क की कमेंट पर पलटकर जवाब दिया कि उनकी गेंद बहुत धीमी आ रही हैं.

लाबुशेन को भी दिखाए तेवर

इतने पर ही नहीं रुके यशस्वी, उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ भी वही रुख अपनाया. यशस्वी ने पैट कमिंस की गेंद को रक्षात्मक तरीके से खेलकर रन लेना चाहा और थोड़ा सा आगे भी बढ़े, लेकिन पास ही खड़े मार्नस ने लपककर गेंद पकड़ ली. यशस्वी को रनआउट करने के लिए गेंद को फेंकने के अंदाज में हाथ उठाया तो यशस्वी ने भी ऐसा अंदाज दिखाया कि ‘मार कर दिखा’. आप वीडियो में देख सकते हैं कि यशस्वी का यह अंदाज इस नई युवा टीम का नया तेवर ही है. 

आपको बता दें कि यशस्वी ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर कई कीर्तिमान बना दिए हैं. यशस्वी ने जोश हेजलवुड की गेंद पर शानदार अपरकट लगाते हुए छक्का लगाते हुए अपना चौथा शतक लगाया. यशस्वी ने 206 गेंद में 101 रन बनाए. वे अभी 137 रन बनाकर नॉटआउट हैं. उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में 300 रन की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम 80 ओवर में केएल राहुल का विकेट खोकर 255 रन बनाकर खेल रही है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola