जोफ्रा आर्चर की बाउंसर से कांपा ट्रेंट ब्रिज, सिर पर चोट के बाद न्यूजीलैंड का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Updated:
विज्ञापन

सिर पर चोट लगने के बाद ब्लेयर टिकनर मैच से हुए बाहर (फोटो-सोशल मीडिया)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के ब्लेयर टिकनर को जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर सिर पर लगी. चोट के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, लेकिन बाद में कन्कशन की पुष्टि होने पर उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

Blair Tickner Ruled Out: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली. न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की रफ्तार भरी बाउंसर ब्लेयर टिकनर के हेलमेट पर जा लगी. गेंद लगते ही टिकनर मैदान पर गिर पड़े और कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

शुरुआती जांच के बाद जारी रखी बल्लेबाजी

घटना के तुरंत बाद मेडिकल स्टाफ मैदान पर पहुंचा और टिकनर की जांच की गई. शुरुआती कन्कशन टेस्ट में उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने की अनुमति मिली. उन्होंने साहस दिखाते हुए अपनी पारी पूरी की और नाबाद 4 रन बनाकर लौटे.

गेंदबाजी के बाद हुई कन्कशन की पुष्टि

हैरानी की बात यह रही कि चोट लगने के बाद टिकनर इंग्लैंड की पहली पारी में गेंदबाजी करने भी उतरे. उन्होंने तीन ओवर फेंके और 21 रन दिए. हालांकि बाद में उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया. दिन का खेल समाप्त होने के बाद हुई विस्तृत मेडिकल जांच में कन्कशन की पुष्टि हुई.

न्यूजीलैंड ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

कन्कशन की पुष्टि के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि ब्लेयर टिकनर अब मैच के शेष हिस्से में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनकी जगह जकारी फाउलकेस को कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड की पारी 438 रन पर सिमटी

मैच की बात करें तो दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 361/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था. टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए उसे 438 रन पर समेट दिया. मेहमान टीम ने अपने आखिरी छह विकेट सिर्फ 77 रन जोड़कर गंवा दिए. इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट अपने नाम किए. वहीं जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट हासिल किए.

डकेट के शतक से इंग्लैंड की मजबूत वापसी

438 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एमिलियो गे बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला. हालिया खराब फॉर्म से जूझ रहे डकेट ने शानदार शतक जड़ते हुए 113 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक रहा. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर 223 रन बना लिए थे. टीम अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 215 रन पीछे है. जैकब बेथेल 74 और जो रूट 21 रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें: USA से पाकिस्तान और आयरलैंड से भारत तक, यहां देखें T20I क्रिकेट के 5 सबसे बड़े उलटफेर

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola