ePaper

IND vs SL ODI, Weather Forecast: जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पिच से किसे मिलेगी मदद

Updated at : 15 Jan 2023 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL ODI, Weather Forecast: जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पिच से किसे मिलेगी मदद

भारत और श्रीलंका के बीच आज तिरुवनंतपुरम में तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेला जायेगा. मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. भारत आखिरी मुकाबला भी जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक केवल एक वनडे खेला गया है जो लो स्कोरिंग था.

विज्ञापन

India vs Sri Lanka Weather Forecast: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जायेगा. तीसरा वनडे तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ी जीत दर्ज कर इस सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. बल्लेबाजी क्रम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है. कुछ गेंदबाजों को जरूर आजमाया जा सकता है.

दो मैच जीत चुका है भारत

भारत ने सीरीज का पहला मैच 67 रन से जीता था. जबकि दूसरे मुकाबले में भारत को चार विकेट से जीत मिली थी. पहले मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़े थे. विराट कोहली ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 45वां शतक बनाया था. आज भी एक शतक लगाकर विराट कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे. दूसरे वनडे में केएल राहुल ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को उबारा था.

वेदर अपडेट

AccuWeather.com के मुताबिक आज का मैच बारिश से बाधित होने की संभावना नहीं है. पूरे मैच के दौरान मौसम बहुत नम रहने की उम्मीद है और मैच के घंटों के दौरान आर्द्रता में 53 फीसदी से 71 फीसदी के आसपास उतार-चढ़ाव होने का अनुमान है. खेल की शुरुआत में तापमान लगभग 30 डिग्री रहने का अनुमान है और अंत में इसके 27 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की उम्मीद है. पूरे मैच के दौरान 7 से 31 फीसदी के बीच बादल छाए रहने की उम्मीद है.

Also Read: एमएस धोनी की जगह वनडे कप्तान बनना चाहते थे विराट कोहली, भारत के पूर्व फील्डिंग कोच का खुलासा
पिच रिपोर्ट

इस जगह पर खेले गये चार अंतरराष्ट्रीय मैच लो स्कोरिंग रहे हैं. इसलिए ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय पिचों को उच्च स्कोर के लिए नहीं जाना जाता है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां केवल एक वनडे इंटरनेशनल खेला गया है. भारत ने उस मैच में वेस्टइंडीज को 104 रनों पर रोक दिया और एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था. उस मैच में स्पिन का जादू चला था, लेकिन यह चार साल पहले की बात है. यहां मेहमान टीम के लिए रन बनाना आसान नहीं होता.

संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी/मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल.

नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola