ePaper

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में शर्मनाक हार के बाद भारत को एक और झटका, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना

Updated at : 24 Jan 2022 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में शर्मनाक हार के बाद भारत को एक और झटका, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना

Paarl :Indian batsman Shikhar Dhawanplays a shot while South African wicketkeeper Quinton De Kock looks on during the second ODI match between South Africa and India in Paarl, South Africa, Friday, Jan. 21, 2022..AP/PTI Photo(AP01_21_2022_000113B)

लोकेश राहुल की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी. इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया.

विज्ञापन

india vs south africa दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को एक और झटका लगा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

भारत ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की

आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकेश राहुल की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी. इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया.

Also Read: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम बने आईसीसी वनडे इंटरनेशल क्रिकेटर ऑफ द ईयर, जानें 2021 का प्रदर्शन

भारत ने आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का किया उल्लंघन

आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति के जुर्माने से संबंधित) के अनुसार प्रत्येक ओवर की देरी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.

कप्तान केएल राहुल ने गलती स्वीकार की

कप्तान केएल राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई. मैदानी अंपायर मराइस इरास्मस और बोंगानी जेले के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने रविवार को मैच के बाद यह आरोप लगाये थे.

टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारत ने वनडे सीरीज भी गंवाया

भारतीय टीम के लिए मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरा अच्छा नहीं रहा. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला मैच जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले लिया था, लेकिन बाद के दोनों मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली ने कप्तानी भी छोड़ दी. फिर दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच को चार रन से जीतकर तीन मैचों की शृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola