‘वह एक मशीन की तरह…’, रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी पर संजय मांजरेकर दंग, तारीफ करते नहीं थक रहे

Updated:
विज्ञापन

Nagpur: Ravindra Jadeja celebrates the wicket

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में इंटरनेशनल कैरियर में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही वे भारत की तरफ से 6000 रन के साथ 600 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर बन गए हैं. संजय मांजरेकर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वे एक मशीन की तरह है.

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारत को पहली सफलता दिलाई. इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर और जडेजा के पहले ही ओवर में खतरनाक दिख रहे फिलिप साल्ट ने आखिरी गेंद पर जोरदार शॉट खेलकर तीन रन लेना चाहा, लेकिन श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की जुगलबंदी ने भारत को पहली सफलता दिला दी. पहला विकेट मिलते ही भारत के गेंदबाजों ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. इसमें हर्षित राणा के अलावा जडेजा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी के कायल हुए संजय मांजरेकर ने उन्हें मशीन तक करार दे दिया. 

ईएसपीएन पर बात करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा, “यही चीज उन्हें खास बनाती है – वह एक मशीन की तरह हैं. यह वाकई कमाल की बात है. उनके लंबे करियर के पहले दौर और आज के जडेजा में कोई फर्क नजर नहीं आता. जिस तरह से उन्होंने शुरुआत से गेंदबाजी की है, वही निरंतरता आज भी बरकरार है. चाहे टेस्ट मैच हो, टी20 क्रिकेट हो या फिर 50 ओवर का फॉर्मेट, उन्होंने हमेशा एक ही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की है.” जडेजा ने तीन विकेट लेकर इंटरनेशनल कैरियर में अपने 600 विकेट भी पूरे किए. इसके साथ ही वे भारत की तरफ दूसरे ऑलराउंडर बन गए, जिनके नाम पर 6000 रन और 600 विकेट हों. इसके साथ ही जडेजा इंडिया और इंग्लैंड के बीच हुए मैचों में सबसे ज्याादा विकेट (42) लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ा.

गेंदबाजी को लेकर बेहद उत्साहित रहते हैं

रवींद्र जडेजा ने जो रूट, जेकब बेथेल और आदिल राशिद का विकेट लिया. बेथेल फिफ्टी बनाकर बटलर के साथ बड़ी साझेदारी करके खतरनाम साबित हो रहे थे. लेकिन 51 रन के स्कोर पर जडेजा ने बेथेल को एलबीडब्लू आउट कर दिया. मांजरेकर ने तारीफ करते हुए कहा, “आज उन्होंने भारत के लिए अहम विकेट निकाले, जो यह दिखाता है कि वह अपने मूल खेल से कभी भटके नहीं हैं. उनकी गेंदबाजी में स्थिरता बनी रहती है, और आज का प्रदर्शन इसका शानदार उदाहरण है. जब जडेजा लय में और आत्मविश्वास से भरे होते हैं, तो रन देना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. वह गेंदबाजी को लेकर बेहद उत्साहित रहते हैं और तेजी से ओवर खत्म करते हैं. उनके लिए यह सिर्फ दौड़कर आकर सही जगह पर गेंद डालने की बात होती है. फिटनेस के लिहाज से भी वह काफी अच्छे नजर आ रहे हैं, जो भारत के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है.”

जडेजा भारत की तरफ से गेंदबाजी में सबसे सफल बॉलर रहे. उन्होंने कुल 9 ओवर बॉलिंग की, इस दौरान केवल 2.90 की इकॉनमी से केवल 26 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने अच्छे हाथ दिखाए. बाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा ने हार्दिक के साथ साझेदारी करते हुए विजयी चौका लगाया. इंग्लैंड के 247 रन के जवाब में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए. पहले मैच में जीत दर्ज कर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. इस सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा. 

अक्षर पटेल बने ऋषभ पंत के लिए खतरा? संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है वजह

18,00,00,00,000 रुपये खर्च, आखिरकार तैयार हुआ गया पाकिस्तान का क्रिकेट स्टेडियम, जानें कब होगा उद्घाटन

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola