IND vs AUS 2nd ODI: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, दूसरे वनडे में कैसा रहेगा एडिलेड का मौसम

India vs Australia 2nd ODI Weather Report
IND vs AUS 2nd ODI Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल 23 अक्टूबर दिन गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा. पर्थ में खेले गए पहले वनडे में बारिश की वजह से कई बार खेल को रोका गया, जिसका असर भारत की बल्लेबाजी पर पड़ा और टीम इंडिया मुकाबला हार गई. अब दोनों टीमों को एडिलेड में बारिश का डर सता रहा है. हालांकि, मैच के लिए यहां बारिश की संभावना काफी कम है.
IND vs AUS 2nd ODI Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला वनडे बारिश के कारण बाधित रहा और पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया इस वजह से अपनी असली लय हासिल नहीं कर पाई. भारतीय पारी में ही कई बार बारिश ने खेल को बिगाड़ा और भारतीय बल्लेबाज अपने लय में नहीं आ सके. बार-बार बारिश के खलल की वजह से खेल 26-26 ओवर का हो गया और मेहमान टीम केवल 136/9 रन ही बना पाई, जिससे मैच में वापसी की उनकी संभावनाएं कम हो गईं. ऑस्ट्रेलिया पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है और अगर भारत को अपनी सीरीज जीतने की उम्मीदें बरकरार रखनी हैं, तो एडिलेड में होने वाला अगला वनडे जीतना बेहद जरूरी है. IND vs AUS 2nd ODI detail weather report of Adelaide oval for second ODI
बारिश की संभावना बेहद कम
दूसरे वनडे में भी मौसम काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और अभी भी ऐसा लग रहा है कि मैच की पूर्व संध्या पर हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन गुरुवार को स्थिति थोड़ी बेहतर दिख रही है. एक्यूवेदर के अनुसार, आसमान में 49 फीसदी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं है. बारिश की संभावना बेहद कम 25 फीसदी है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मैच बिना किसी रुकावट के जारी रह सकता है. पहले बल्लेबाजी करने वाली उम्मीद करेगी कि बारिश उसके लय को न बिगाड़े.
दिन में धूप और शाम को तापमान में गिरावट की संभावना
वैसे देखा जाए तो मैच से पहले टीम इंडिया का अभ्यास सत्र कुछ हद तक बारिश की वजह से प्रभावित हुआ. अब खेले के शुरुआती घंटों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. एक्यूवेदर ने अपने मौसम पूर्वानुमान में यह भी जानकारी दी है कि बादल छाए रहने के बावजूद मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है. शहर के आसपास बादल छाए रह सकते हैं और मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहने के आसार हैं. दोपहर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. शाम तक तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
विराट और रोहित ने की कड़ी ट्रेनिंग
मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान रोहित शर्मा सबसे पहले नेट्स पर उतरे और उन्होंने खासतौर पर बैक-ऑफ-लेंथ गेंदों का सामना किया, जिनपर पर्थ में उन्हें परेशानी हुई थी. वहले वनडे में जोश हेजलवुड ने इसी प्रकार की एक गेंद पर उन्हें आउट भी किया था. विराट कोहली भी पर्थ में पहले वनडे में मिशेल स्टार्क की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने 45 मिनट तक कड़ी ट्रेनिंग की और रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि उन्होंने लय वापस पाने के लिए भारत के थ्रोडाउन विशेषज्ञों से पूरी ताकत से गेंद फेंकने का अनुरोध किया. दूसरे वनडे में दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
IND vs AUS 2nd ODI पिच रिपोर्ट
एडिलेड ओवल की सतह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है और पिच में उछाल और गति कम मिलती है. इन परिस्थितियों में बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा होने की संभावना है और यह किसी भी अन्य ऑस्ट्रेलियाई मैदान की तुलना में स्पिनरों के लिए ज्यादा मददगार भी है. दिलचस्प बात यह है कि एडिलेड में भारत की आखिरी वनडे हार 17 साल पहले 2008 में हुई थी. छह साल पहले यहां अपने आखिरी वनडे में भारत ने विराट कोहली के 39वें शतक की बदौलत चार गेंद शेष रहते 298 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. यहां अपने पिछले मैच में, ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने महज 163 रनों पर समेट दिया था, जिसकी वजह से मेजबान को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें…
Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की मांग की, ACC चीफ मोहसिन को दी चेतावनी
टीम इंडिया के कोच ने कहा- रोहित और कोहली के फॉर्म पर सवाल उठाना जल्दबाजी, अभी उनमें काफी क्रिकेट शेष
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




