टीम इंडिया के कोच ने कहा- रोहित और कोहली के फॉर्म पर सवाल उठाना जल्दबाजी, अभी उनमें काफी क्रिकेट शेष

रोहित शर्मा और विराट कोहली
Rohit and Kohli form : ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में ना सिर्फ भारत को हार मिली बल्कि टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े हो गए है, जो महज 8 और 0 रन पर आउट हुए थे.
Rohit and Kohli form : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, इससे एक ओर जहां उनके परफार्मेंस पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक उनके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं. सीतांशु कोटक का मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और अगले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. भारत पर्थ में पहला मैच सात विकेट से हार गया था और अब वह गुरुवार को यहां श्रृंखला का दूसरा मैच खेलेगा.
पर्थ में रोहित के आठ रन और कोहली के शून्य पर आउट होने के बारे में सीतांशु कोटक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रोहित और कोहली की बल्लेबाजी कमजोर है. वे आईपीएल में खेले थे और उनकी तैयारी काफी अच्छी रही है. मुझे लगता है कि दोनों के पास काफी अनुभव है और उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले मैचों में ये दोनों स्टार खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हर मैच में नहीं चल पाता है, ऐसे में उनके फॉर्म पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी. कोटक ने कहा -मुझे लगता है कि वे दोनों बहुत अच्छी लय में दिख रहे हैं. उन्होंने कल वाकई अच्छी बल्लेबाजी की.
सीतांशु कोटक ने कहा कि हम उनकी तैयारियों और उनकी फिटनेस की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ थे. वे कभी-कभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाते हैं. हमें वहां से अपडेट और वीडियो मिलते हैं. वे क्या कर रहे हैं, उनकी अभ्यास दिनचर्या, फिटनेस संबंधी काम इन सब की हमें जानकारी थी. अगर जरूरी ना हो तो सीनियर खिलाड़ियों के मामले में हस्तक्षेप नहीं किया जाता है. पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया था, इसकी वजह बारिश भी हो सकती है क्योंकि मैच 26-26 ओवर का और कई बार बाधित भी हुआ था.
ये भी पढ़ें : शनिवारवाड़ा में 3 महिलाओं के नमाज पढ़ने से मचा बवाल, कभी मराठों के गौरव का प्रतीक किला था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










