बर्तन धोने वाले पाकिस्तानी कप्तान पर लगा बैन, PHF अध्यक्ष का इस्तीफा

अहमद शकील बट पर लगा बैन
Ammad Shakeel Butt Banned: पाकिस्तान हॉकी में बदइंतजामी की पोल खोलने वाले कप्तान शकील बट पर दो साल का बैन लगा दिया गया है. इस विवाद के बाद फेडरेशन अध्यक्ष तारिक बुगती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाडियों को सडकों पर भटकना पडा था.
Highlights
Ammad Shakeel Butt Banned: पाकिस्तान हॉकी टीम में चल रहा विवाद अब एक बडे संकट में बदल गया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए खराब इंतजाम के खिलाफ आवाज उठाने पर कप्तान अहमद शकील बट (Ammad Shakeel Butt) पर पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने दो साल का कडा बैन लगा दिया है. इस फैसले के तुरंत बाद फेडरेशन के अध्यक्ष तारिक बुगती (Tariq Bugti) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
यह मामला तब सामने आया जब सिडनी के रास्तों पर पाकिस्तानी खिलाडियों के अपने सामान के साथ खडे होने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. यह पूरा विवाद खिलाडियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की कमी और फण्ड के गायब होने से जुडा है.
सिडनी में रास्तों पर भटके खिलाडी
विवाद की जड ऑस्ट्रेलिया का वह दौरा है जहां पाकिस्तानी टीम को भारी परेशानियों का सामना करना पडा. कप्तान शकील बट ने पाकिस्तान लौटकर लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फेडरेशन की पोल खोली. उन्होंने साफ बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उनके रुकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया था. होटल न मिलने के कारण पूरी टीम को अपना सामान लेकर रास्तों पर भटकना पडा. हालात इतने खराब थे कि मैच खेलने जाने से पहले खिलाडियों को अपने बर्तन खुद धोने पडे. इसके साथ ही कप्तान ने यह भी बताया कि टीम को पिछले एक साल से अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर मिलने वाला रोज का खर्चा (दैनिक भत्ता) तक नहीं दिया गया है.
कप्तान शकील बट पर दो साल का बैन
इन दावों के सार्वजनिक होने के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने सख्त कदम उठाया. फेडरेशन अध्यक्ष तारिक बुगती ने कप्तान शकील बट पर संस्था की छवि खराब करने का आरोप लगाया और उन पर दो साल का बैन लगा दिया. इसके अलावा, टीम के कोच ने भी कप्तान पर अनुशासनहीनता और साथी सदस्यों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है. इन विवादों के बीच कोच ने भी अपना पद छोडने की पेशकश कर दी है.
तारिक का इस्तीफा और पीएम से अपील
कप्तान पर बैन लगाने के बाद PHF अध्यक्ष तारिक बुगती ने खुद भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस पूरी बदइंतजामी का दोष पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) पर मढा है. बुगती ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. उनका कहना है कि फेडरेशन को समय पर फण्ड नहीं मिला जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया में खिलाडियों को यह सारी परेशानी उठानी पडी.
फंड को लेकर बोर्ड और फेडरेशन आमने-सामने
इस मामले में पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड का बयान फेडरेशन के दावों से बिल्कुल अलग है. PSB का दावा है कि उन्होंने खिलाडियों के होटल और ऑस्ट्रेलिया दौरे के अन्य खर्चों के लिए एक भारी-भरकम राशि पहले ही फेडरेशन को भेज दी थी. दोनों संस्थाओं के अलग-अलग बयानों से अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वह पैसा गया कहां. पैसों के इस हेरफेर को लेकर खेल विभाग में हडकंप मचा हुआ है और हर कोई जवाबदेही की मांग कर रहा है.
FIH प्रो लीग में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन
इस प्रशासनिक कलह का सीधा असर पाकिस्तान हॉकी टीम के खेल पर देखने को मिल रहा है. FIH प्रो लीग जैसे अहम टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. टीम अपने सभी 8 मैच हार चुकी है और टूर्नामेंट की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है. सुविधाओं की कमी और बोर्ड के अंदर चल रही राजनीति के कारण खेल का स्तर लगातार गिर रहा है. इन विवादों से पाकिस्तान हॉकी और खिलाडियों के भविष्य को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है.
ये भी पढ़ें-
हमसे बर्तन साफ करवाए, पाकिस्तान हॉकी टीम की बेईज्जती, कप्तान का बड़ा खुलासा
क्या ऑस्ट्रेलिया का हारना पाकिस्तान के लिए शुभ? इस वायरल दावे की हकीकत जानें
41 साल के नबी का कमाल, T20WC में कनाडा के खिलाफ बनाया महारिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




