ePaper

Women's T20 World Cup: भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, महिला वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी

Updated at : 03 Oct 2022 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Women's T20 World Cup: भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, महिला वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी

Birmingham: Indian players leave the field after end of innings during the women's cricket T20 preliminary round match between India and Pakistan, at the Commonwealth Games (CWG) 2022, in Birmingham, UK, Sunday, July 31, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI07_31_2022_000281B)

ICC Women's T20 World Cup: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है. भारत का पहल मुकाबला चीर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान के खिलाफ होगा. महिला वर्ल्ड कप का आयोजन 10 से 26 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न शहरों में किया जायेगा. भारतीय टीम इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है.

विज्ञापन

भारत आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को केपटाउन में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. आईसीसी ने विश्व कप के आठवें सत्र के कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को की . दक्षिण अफ्रीका में 10 से 26 फरवरी तक होने वाले टूर्नामेंट में भारत को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और क्वालीफायर आयरलैंड के साथ ग्रुप दो में रखा गया है.

भारत का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ

भारत का दूसरा मैच भी केपटाउन में 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ है. इसके बाद टीम को इंग्लैंड और आयरलैंड से क्रमश: 18 और 20 फरवरी को गक्बेरहा में भिड़ना है. मेजबान दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के पहले मैच में केपटाउन में श्रीलंका से भिड़ेगा. टूर्नामेंट का फाइनल भी 26 फरवरी को केपटाउन में भी आयोजित किया जायेगा. टूर्नामेंट में रिजर्व दिन का प्रावधान होगा जिसमें किसी मैच में रुकावट आने पर उसे अगले दिन खेला जायेगा.

Also Read: Women’s T20 Asia Cup: भारत ने मलेशिया को 30 रनों से हराया, बारिश के कारण डी एंड एल नियम से हुआ फैसला
कुल 23 मैच खेल जायेंगे 

केपटाउन, पार्ल और गक्बेरहा टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे. टूर्नामेंट के सभी नॉकआउट मैच केपटाउन में खेले जायेंगे. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा बांग्लादेश और आयरलैंड शामिल है. जिनके बीच कुल 23 मैच खेले जायेंगे. पांच बार के विजेता और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड, मेजबान दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ ग्रुप एक में रखा गया है.

ग्रुप चरण में हर टीम 4-4 मैच खेलेगी

ग्रुप चरण में हर टीम चार-चार मैच खेलेगी और दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. भारत की महिला टीम इस समय महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की. आज भारत ने मलेशिया को 30 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. मलेशिया के खिलाफ मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया और डकवर्थ लुइस पद्धति से भारत को विजेता घोषित किया गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola