विराट से बेहतर हैं रोहित शर्मा, हर्शेल गिब्स ने बताए कारण, कोहली की इस गलती का दिया हवाला

Updated:
विज्ञापन

Herschelle Gibbs Chooses Rohit Sharma over Virat Kohli on Technics. Image: Screengrab.

Herschelle Gibbs Chooses Rohit Sharma over Virat Kohli on Technics: विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के दोनों दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में संन्यास ले चुके हैं. अब हर्शल गिब्स ने तकनीकी आधार पर विराट कोहली की तुलना में रोहित शर्मा को बेहतर बल्लेबाज बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रोहित की तकनीक उन्हें विराट से ऊपर रखती है.

विज्ञापन

Herschelle Gibbs Chooses Rohit Sharma over Virat Kohli on Technics: भारत के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा और ‘किंग’ कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. दोनों के इस फैसले ने पूरी क्रिकेट दु��िया को हैरान कर दिया है. खासकर तब जब कुछ ही दिनों में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है. इस पर दुनिया भर के दिग्गजों ने अपनी राय साझा कीं हैं. इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने बिल्कुल अलग राय दी है. गिब्स ने सोशल मीडिया पर दोनों खलाड़ियों की आपस में तुलना की. इसमें उन्होंने रोहित को विराट से ज्यादा सही घोषित कर दिया. 

हर्शेल गिब्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने कहा, “रोहित हमेशा से ही तकनीकी तौर पर विराट से ज्यादा सही रहे हैं. पर विराट की जो सब पर हावी होने की भावना है खासकर सफेद-गेंद क्रिकेट में, यही दोनों खिलाड़ियों के बीच का बड़ा फर्क है.” आगे अपनी बात की पुष्टि करते हुए उन्होंने एक उदाहरण भी प्रस्तुत करते हुए लिखा, “आपने कभी रोहित को चौथे या पाँचवे स्टम्प पर गेंद रोकते देखा है? कितनी बार विराट ऐसा करते हुए आउट हुए है? निश्चित रुप से रोहित तकनीकी तौर पर विराट से बेहतर है.”

Herschelle gibbs chooses rohit sharma over virat kohli on technics. Image: screenshot.

दरअसल पोएटवैनिटी नाम के एक यूजर ने विराट और रोहित की टेस्ट क्रिकेट में  बल्लेबाजी की तुलना करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों के एक गेंद को खेलने के तरीके पर चर्चा की गई. इसी पर राय देते हुए गिब्स ने रोहित को तकनीकी रूप से ज्यादा सक्षम बताया. वीडियो में दिखता है कि विराट उस गेंद को ऑफ साइड में खेलने का प्रयास करते हैं, जबकि रोहित ने उसे स्वीप करते हुए लेग साइड में खेला. 

रोहित के बाद विराट ने भी ले लिया संन्यास 

रोहित शर्मा ने 7 मई को जबकि विराट ने 12 मई को संन्यास की घोषणा कर दी. रोहित ने अपने 11 साल के कैरियर में कुल 67 टेस्ट मैचों में शिरकत की, जिसमें उन्होंने 40.75 की औसत से 4301 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक 18 फिफ्टी जड़ी. वहीं विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9270 रन बनाए. विराट के नाम पर 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं. वे भारत की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. 

भारत को अगले महीने से इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल की शुरुआत करेगी. इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई की ओर कुछ दिनों में हो जाएगी. बीसीसीआई को इस दौरे के लिए अपने टीम के कैप्टन का भी चुनाव करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेस में शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है, इसी सिलसिले में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंच गए है.  

इनपुट- ऋषिका पोद्दार

मैदान बना स्वीमिंग पूल, टिम डेविड ने लगाई छलांग, बारिश में लोट पोट होकर खूब नहाए, देखें Video

मयंक यादव को लेकर शर्मशार हुआ BCCI और एनसीए, एक साल में तीसरी बार उभरी चोट

MI के प्लेऑफ मुकाबलों में नहीं रहेंगे विल जैक्स और रिकल्टन, रिप्लेसमेंट में शामिल होंगे ये दो धाकड़ खिलाड़ी

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola