जब Rohit Sharma खेलते हैं तो…, रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप रहने के बाद सुरेश रैना ने दिया कप्तान का साथ, कही ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

Rohit Sharma

Rohit Sharma: लाल गेंद के क्रिकेट मैचों में रोहित शर्मा लगातार फेल हो रहे हैं. बैटिंग को लेकर संघर्ष करते कप्तान पर काफी दबाव पड़ रहा है. ऐसे में उन्हें सुरेश रैना का साथ मिला है.

विज्ञापन

Rohit Sharma टी20 विश्वकप जीतने के बाद से अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हिटमैन के आंकड़े न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में तो और भी निराश करने वाले रहे. इसके बाद उनके संन्यास की खबरें उड़ने लगीं, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट से खुद बाहर रहने का फैसला किया. हालांकि सुरेश रैना का मानना है कि रोहित शर्मा दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. 

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए भारतीय टीम के ट्रांजिशन फेज की बात की गई. जिसमें टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी अब काफी उम्र के हो गए हैं और अब नए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है, ऐसे में भारतीय टीम अपने पूरे संयोजन के साथ नहीं उतर रही है. टीम इंडिया की टी20 कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. एकंर ने इसी बात को लेकर सुरेश रैना से सवाल किया कि क्या रोहित नेतृत्व के लिए पहले से तैयार थे, जबकि उन्हें इसका मौका बाद में मिला. 

सुरेश रैना ने इस सवाल पर रोहित की बल्लेबाजी पर बात की. उन्होंने कहा, “जब आप रोहित शर्मा का नाम लेते हो. जब वो खेलते हैं तो ऐसा लगता है कि 20-25 ओवर खेलेंगे तो मैच कहीं जाने वाला नहीं. क्योंकि वो एक शानदार टेक्निक से, गेंद को टाइमिंग से खेलते हैं. इतना टाइम है बैटिंग करने के लिए और मुझे लगता है कि जब वो अपने जोन में आते हैं तो मुझे लगता है कि उनसे बेस्ट बैट्समैन पूरी दुनिया में नहीं है.”

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने तीन मैचों में कप्तानी की. जिसमें उन्होंने पांच पारियों में बल्लेबाजी की. लेकिन सबसे ज्यादा निराश करने वाले आंकड़े के साथ उन्होंने टूर्नामेंट समाप्त किया. रोहित ने 6.2 के औसत से केवल 31 रन बनाए. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 15.16 की औसत से 91 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 52 रन रहा. यानी पिछले 6 टेस्ट की 11 पारियों में एक अर्द्धशतक के साथ उन्होंने केवल 122 रन बनाए हैं.

Champions Trophy से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर

इसके बाद जब उनके संन्यास की खबरें उड़ने लगीं तो खुद उन्होंने टीवी पर एक इंटरव्यू में कहा कि वे अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं. आज उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे है, लेकिन क्या गारंटी है कि पांच महीने बाद नहीं निकलेंगे. भारत को अगला टेस्ट मैच 22 जून 2025 से इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. भारतीय कप्तान ने इससे पहले रणजी के दूसरे सीजन का रुख किया. लेकिन जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच में भी वे एकबार फिर नहीं चले. शर्मा ने पहली पारी में 3 रन तो दूसरी पारी में 28 रन बनाए.

पाकिस्तान में कैसे होगी Champions Trophy? केवल 24 दिन बचे और स्टेडियम अब तक पूरे नहीं!

खैर, भारत को टी20 विश्वकप जिताने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अपनी फॉर्म वापसी का पूरा प्रयास कर रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की कमान उनके हाथों में ही रहने वाली है. आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने का दावा भी रोहित शर्मा ने कर दिया है, मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए रोहित ने कहा कि जब हम दुबई जाएंगे तो हमारे साथ 140 करोड़ भारतीय होंगे. हम इस ट्रॉफी को जीतकर फिर एकबार जश्न मनाने के लिए वानखेड़े मैदान पर आएंगे, जैसा कि जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराने के बाद किया गया था.       

‘IPL में गलत टीम से खेले एबी डिविलियर्स, उनका जूस नहीं निकला’, संजय मांजरेकर का चौंकाने वाला दावा

मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती के बीच क्या है रिश्ता? दोनों ने खुद कर दिया खुलासा

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola