मां के पैर छुए, नम आंखों से पिता की अर्थी छोड़ लौटे दुनिथ वेल्लालागे, फैमिली फेयरवेल का भावुक वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

पिता के निधन के 2 दिन बाद दुनिथ वेल्लालागे एशिया कप 2025 खेलने के लिए वापस लौटे.

Dunith Wellalage returns to play Asia Cup 2025 2 days after father's demise: श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे अपने पिता के निधन के बाद श्रीलंका टीम से दोबारा जुड़ गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उन्हें पिता के निधन की खबर मिली और मैच के बाद ही वह रवाना हो गए थे. हालांकि लौटने के बाद शनिवार को एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

Dunith Wellalage returns to play Asia Cup 2025 2 days after father’s demise: एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच दुनिथ वेल्लालागे के लिए बेहद निराशाजनक रहा. इस मैच में वे अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी के खिलाफ आखिरी ओवर डालने आए, लेकिन इसी ओवर में उन्हें 5 छ्क्के खाने पड़े. हालांकि यह मैच श्रीलंका ने जीत लिया, लेकिन मुकाबला समाप्त होते ही दुनिथ को गहरा झटका लगा. उन्हें टीम के कोच सनथ जयसूर्या और मैनेजर ने उनके पिता के मौत की जानकारी दी. वह अपने पिता सुरंगा की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत के बाद गुरुवार रात कोलंबो लौट गए. लेकिन व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद इस युवा ऑलराउंडर ने राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने के लिए वापसी की, जो उनके अद्भुत समर्पण को दर्शाता है.

श्रीलंका के ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालगे शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. शुक्रवार रात वेल्लालगे टीम मैनेजर महिंदा हालांगोडे के साथ यूएई लौट आए. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने शुक्रवार देर रात बयान जारी कर कहा, “वेल्लालागे कल बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जब श्रीलंका सुपर-4 अभियान की शुरुआत करेगा.” इसी बीच उनके परिवार से भावुक विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

वायरल वीडियो में दुनिथ अपनी मां के पैर छूकर प्रणाम कर रहे हैं. उनके परिवार के ढेरों लोग इस भावुक क्षण में उनका ढाढस बंधाने और साथ में साहस देने के लिए मौजूद रहे. उन्होंने अपने सभी पारिवारिक लोगों को गले लगाकर विदा ली. फैन्स और क्रिकेटरों ने इस युवा खिलाड़ी की हिम्मत और देश के प्रति समर्पण की खूब तारीफ की है.

दुनिथ की मौजूदगी श्रीलंका को देगी राहत

दुनिथ वेल्लालगे अब तक 31 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं. उनकी मौजूदगी श्रीलंका की गेंदबाजी को और गहराई देती है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच वेल्लालगे का पांचवां T20I था, जिसे श्रीलंका ने छह विकेट से जीता. इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए थे. इस मैच को जीतकर श्रीलंका ने ग्रुप बी से सुपर 4 का रास्ता तय किया. अब 20 सितंबर को उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा. इस मुकाबले के बाद श्रीलंका 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत से भिड़ेगा. वहीं इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK के सुपर 4 भिड़ंत में क्या इस बार होगा हैंडशेक? सुपर संडे हाई वोल्टेज मुकाबले में अब किसका पलड़ा रहेगा भारी?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नीली नहीं गुलाबी जर्सी में उतरी टीम इंडिया, वजह है बेहद खास

उसे मर्द मानता हूं जो… अफरीदी की चुनौती पर इरफान पठान ने पट्ट से दिया जवाब, IND vs PAK मैच से पहले फिर छिड़ी जंग

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola