उसे मर्द मानता हूं जो... अफरीदी की चुनौती पर इरफान पठान ने पट्ट से दिया जवाब, IND vs PAK मैच से पहले फिर छिड़ी जंग
शाहिद अफरीदी और इरफान पठान. फोटो- सोशल मीडिया.
Irfan Pathan vs Shahid Afridi: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान और पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. अफरीदी ने हाल ही में पठान को आमने-सामने बात करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद इरफान ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए जवाब दिया.
Irfan Pathan vs Shahid Afridi: भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता शायद ही कभी मैदान तक सीमित रहती हो. सोशल मीडिया आने के बाद से मैदान के बाहर भी जुबानी जंग जारी रहती है. इनमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हरफनमौला हैं. आए दिन भड़काऊ बयान देने वाले शाहिद आजकल टीम इंडिया के साथ इरफान पठान पर भी अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं. सालों पहले शुरू हुई गेंद और बल्ले की जंग अब इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए छिड़ी है. हाल ही में अफरीदी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर को चुनौती दी कि अगर दम है तो सामने आकर बात करें. यह पठान के अफरीदी के कुत्ते जैसे भौंकने वाले बयान के बाद आई, लेकिन इरफान ने भी कोई देरी नहीं की, तुरंत ही उन्होंने अपना जवाब सोशल मीडिया पर रसीद कर दिया.
कुछ दिनों पहले इरफान पठान ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि 2006 में अफरीदी ने लाहौर से कराची की फ्लाइट में आकर मेरे सिर पर हाथ रखकर कहा, ‘बच्चे कैसे हो?’ मैंने कहा ये कब से मेरा बाप बन गया?’ मुझे उनकी ये हरकतें बचकानी लगीं.” पठान ने आगे बताया कि इस दौरान उन्होंने मजाक में अब्दुल रज्जाक से पूछा कि पाकिस्तान में किस तरह का मांस मिलता है. जब उन्होंने विकल्प गिनाए तो इरफान ने कहा, “कुत्ते का मांस मिलता है क्या? क्योंकि ये (अफरीदी) खाकर भौंक रहा है.” उनके मुताबिक, यह सुनकर अफरीदी गुस्से से तमतमा गए, लेकिन चुप रह गए और पूरी फ्लाइट में माहौल अचानक शांत हो गया.उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. इस पर अफरीदी ने पलटवार करते हुए पूरे वाकये को खारिज किया और कहा कि पठान में दम है तो सामने आकर कहें.
अफरीदी का पलटवार
पाकिस्तानी टीवी चैनल पर अफरीदी ने कहा, मैं उसे ही मर्द मानता हूं जो सामने खड़े होकर बात करे. पीठ पीछे कोई भी कुछ भी कह सकता है, लेकिन असली मजा तब है जब सामने कहे ताकि जवाब भी दिया जा सके. अफरीदी ने यहां तक कहा कि रज्जाक ने कभी ऐसी “डॉग मीट” वाली घटना की पुष्टि नहीं की. उन्होंने पठान पर तंज कसते हुए कहा, “वो बस यह दिखाना चाहता है कि कितना बड़ा हिंदुस्तानी है. बेचारा, पूरी जिंदगी यही साबित करता रहेगा.”
अफरीदी ने दावा किया कि उस दौर में भारत ने पठान को सिर्फ इसलिए टीम में जगह दी क्योंकि उनके पास तेज गेंदबाजों की कमी थी, “उसे शुक्रगुजार होना चाहिए कि भारत के पास उस समय पेस नहीं थी. 120–125 की स्पीड वाले गेंदबाजों को मौका मिल गया.” हालांकि मैदान पर आंकड़े पठान के पक्ष में हैं. उन्होंने अफरीदी को अलग-अलग फॉर्मैट्स में कुल 154 गेंदों में 9 बार आउट किया. यानी औसतन हर 17 गेंद पर एक बार.
इरफान ने बिना देर किया जवाब
अफरीदी के टीवी इंटरव्यू वायरल होने के एक दिन बाद इरफान पठान ने जवाब देने में कोई देरी नहीं की. हालाकि बिना नाम लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “आप लोग सही कहते हैं: ये पड़ोसी एक्स-प्लेयर और मीडिया इरफान पठान के नाम से ऑब्सेस्ड हैं.”
मौजूदा माहौल में बढ़ा विवाद
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े राजनीतिक तनाव और हाल के ‘हैंडशेक विवाद’ के बीच यह पुरानी तकरार फिर सुर्खियों में है. एशिया कप 2025 में दोनों टीमें एक बार भिड़ चुकी हैं और अब सुपर-4 में रविवार को फिर आमना-सामना करेंगी. हालात ऐसे बने तो फाइनल में तीसरी भिड़ंत भी संभव है.
ये भी पढ़ें:-
IND vs PAK सुपर-4 मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने भरी हुंकार, बिना नाम लिए 4 शब्दों में कह दी सारी बात
DRS तो लेना ही पड़ेगा… कुलदीप यादव ने की मनमानी; कैप्टन सूर्या का हाथ पकड़कर जबरदस्ती कर दी अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










