हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, T20 वर्ल्ड कप जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप; शिकायत दर्ज

Updated at : 12 Mar 2026 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Hardik Pandya National Flag Complaint

हार्दिक पांड्या और मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा

Hardik Pandya National Flag Complaint: हार्दिक पांड्या T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अहमदाबाद में अपने जश्न के दौरान विवादों में घिर गए हैं. पुणे पुलिस में तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं, स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में पांड्या ने अपने 2024 के संघर्ष, खुद से किए गए वादे और टीम इंडिया के ऐतिहासिक जीत के सफर के बारे में खुलकर अपनी बात रखी है.

विज्ञापन

Hardik Pandya National Flag Complaint: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के बाद अहमदाबाद स्टेडियम में हुए जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं. पुणे के एक वकील वाजिद खान ने पुणे पुलिस को एक शिकायत दी है, जिसमें हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया है. शिकायत के अनुसार, आरोप है कि हार्दिक ने जीत का जश्न मनाते समय तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और मैदान पर गलत तरीके से व्यवहार किया. पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. शिकायतकर्ता का कहना है कि तिरंगे की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

‘यह तो बस शुरुआत है’

इस पूरे विवाद से पहले, हार्दिक पांड्या ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि यह टाइटल जीतने को अपना पर्सनल वादा पूरा होना बताया और कहा कि टीम के दबदबे की यह तो बस शुरुआत है. हार्दिक के अनुसार, बारबाडोस में 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने खुद से वादा किया था कि वे जिस भी टूर्नामेंट में खेलेंगे, उसे जीतने के लिए अपना सब कुछ लगा देंगे.

अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली यह जीत उसी वादे का प्रमाण है. 32 साल के हार्दिक इस टूर्नामेंट में भारत के उन चार खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिन्हें आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में जगह मिली है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट लिए और बल्ले से भी अहम योगदान दिया, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रनों की पारी भी शामिल थी.

2024 के संघर्ष और ‘रिडेम्पशन’ की कहानी

हार्दिक ने उन मुश्किल दिनों को भी याद किया जो उन्होंने 2024 वर्ल्ड कप से पहले देखे थे. उन्होंने बताया कि उस दौरान वे चोटों और निजी जीवन की परेशानियों से जूझ रहे थे. उस कठिन समय में उन्होंने खुद से एक ‘रिडेम्पशन’ (वापसी) का वादा किया था. हार्दिक ने कहा कि 2024 से पहले चीजें मेरे पक्ष में नहीं थीं, लेकिन मैंने ठान लिया था कि मुझे एक दमदार वापसी करनी है. उनके इसी डिटरमिनेशन ने 17 साल के सूखे को खत्म करने में मदद की. 2024 के उस टूर्नामेंट में उन्होंने 144 रन बनाए और 7.64 की इकोनॉमी से 11 विकेट चटकाए थे.

ये भी पढ़ें: ‘बहुत अच्छा महसूस हो रहा है…’, लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीत पर बोले कप्तान सूर्यकुमार

भारत ने रचा इतिहास

अहमदाबाद में मिली इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार दो बार खिताब का बचाव किया है. साथ ही, 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह भारत का तीसरा खिताब है. हार्दिक ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि वे हमेशा से देश के लिए बेहतर करने और ट्रॉफी जीतने के लिए क्रिकेट खेलते हैं और भविष्य में भी टीम इंडिया के लिए सभी बड़े टूर्नामेंट जीतना उनका एकमात्र लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक-क्रुणाल के बीच सब ठीक नहीं? वर्ल्ड कप जीत के बाद बढ़ीं दूरियां

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola