ePaper

ICC के सभी बड़े टूर्नामेंट पर बड़ा दांव लगायेगा BCCI, वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए करेगा दावा

Updated at : 21 Jun 2021 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
ICC के सभी बड़े टूर्नामेंट पर बड़ा दांव लगायेगा BCCI, वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए करेगा दावा

Chennai: BCCI President Sourav Ganguly and MoS for Finace Anurag Thakur during Vivo Indian Premier League 2021 match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore, at M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Friday, April 9, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI04_09_2021_000260A)

BCCI, big bets on all major ICC tournaments, claim to host the World Cup भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आईसीसी के आगामी सभी बड़े टूर्नामेंट पर अपना बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है. बीसीसीआई ने 2024 से 2032 तक आयोजित होने वाले सभी वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी का दावा करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आईसीसी के आगामी सभी बड़े टूर्नामेंट पर अपना बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है. बीसीसीआई ने 2024 से 2032 तक आयोजित होने वाले सभी वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी का दावा करने का फैसला किया है.

बीसीसीआई ने वर्चुअल बैठक में फैसला लिया कि 2024 से शुरू होने वाले छोटे प्रारूपों के दोनों विश्व कप के अलावा तीन वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी का दावा करने का फैसला किया.

Also Read: साक्षी ने दिखाया धौनी का नया आशियाना, माही की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए फैन्स

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड 2025 में चैंपियन्स ट्रॉफी के साथ-साथ 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप और 2031 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिये दावा करेगा.

मालूम हो आईसीसी ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि भविष्य में चैंपियन्स ट्रॉफी कराया जाएगा. फिलहाल चैंपियन्स ट्रॉफी 4 सालों से नहीं कराया जा सका है. आखिरी बार इसका आयोजन 2017 में हुआ था.

Also Read: नये लुक में नजर आये एमएस धौनी, लंबी मूंछें देख पागल हुए फैन्स

बीसीसीआई इस साल टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी कर रहा है. जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है. लेकिन कोरोना संकट के कारण इसके आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन यूएई में होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है.

अगर टी20 वर्ल्ड कप यूएई में भी कराया जाता है, तो मेजबानी भारत के पास ही रहेगी. मालूम हो आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड के आयोजन पर आखिरी फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय दिया है. हालांकि कुछ दिनों पहले सूत्रों के हवाले से खबर आयी थी कि बीसीसीआई ने आईसीसी को टी20 वर्ल्ड कप यूएई में कराने की अपनी सहमति दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola