ePaper

ROKO की जोड़ी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, BCCI ने जारी किया वनडे सीरीज से पहले धमाकेदार Video

Updated at : 30 Nov 2025 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
ROKO Viral Video Shared by BCCI

BCCI ने शेयर किया रो-को का शानदार वीडियो, फोटो- सोशल मीडिया

Rohit Sharma Virat Kohli Viral Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले BCCI के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को दिखाया गया है. फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हो रहे हैं.

विज्ञापन

Rohit Sharma Virat Kohli Viral Video: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 30 नवंबर(आज) से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने जमकर तहलका मचाया हुआ है. यह वीडियो BCCI ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) यानी ROKO की जोड़ी नजर आ रही है. इसके साथ ही इसमें फैंस का उनके प्रति प्यार भी दिखाई दे रहा है.

ROKO का वायरल वीडियो

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरु होने से पहले BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को कैप्शन दिया है साउंड ऑन… हाई इंटेंसिटी एंड गुड वाइब्स, विराट कोहली और रोहित शर्मा. 1 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में रांची में होने वाले पहले वनडे मैच से पहले की प्रैक्टिस से लेकर अन्य कई चीजों के पहल कैद है. इसी वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है.

 फैंस के वायरल कमेंट 

BCCI के द्वारा शेयर किए गए विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस धमाकेदार वीडियो पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. साथी कुछ लोग रो-को की जोड़ी के अलावा अफ्रीकी टीम को लेकर भी अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. रोहित और कोहली की इस जोड़ी पर एक यूजर ने लिखा RO-KO ऑन फॉर्म. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे थेरेपी बताया.

IND vs SA पहला वनडे मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है. इससे पहले दोनों टीम टेस्ट सीरीज खेल चुकी है. जहां भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन वनडे में स्थिति थोड़ी अलग है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टीम में जुड़ जाने एक मजबूती मिली है. वनडे सीरीज का पहला मैच आज (30 नवंबर) को रांची में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में होगा, वहीं तीसरा और आखिरी वनडे मैच विशाखापट्टनम में 6 दिसंबर को देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

क्या रुतुराज गायकवाड़ को मिलेगा पहले वनडे में मौका? कप्तान केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा

पहले वनडे में किस खिलाड़ी को मिलेगी नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर की जगह, रेस में यह दो खिलाड़ी सबसे आगे

IND vs SA: रांची में ऐसा है मौसम का मिजाज, जानें पिच से किसे मिलेगी मदद

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola