BCCI Prize Money: डोमेस्टिक मेंस और वीमेंस क्रिकेटर होंगे मालामाल, बीसीसीआई ने पुरस्कार राशि की घोषणा की

Updated:
विज्ञापन
Jay Shah ICC New Chairman

Jay Shah ICC New Chairman

BCCI Prize Money: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को घरेलू स्तर पर सभी महिला और जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि की शुरुआत की.

विज्ञापन

BCCI Prize Money: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने घोषणा की कि पुरुष क्रिकेट में विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी. शाह ने ट्वीट किया, हम अपने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत सभी महिला और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने कहा, इसके अतिरिक्त सीनियर पुरुषों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए पुरस्कार राशि दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देना और पुरस्कृत करना है. अमित शाह ने कहा, इस प्रयास में अटूट समर्थन के लिए शीर्ष परिषद को हार्दिक धन्यवाद. साथ मिलकर हम अपने क्रिकेटरों के लिए और अधिक बेहतर माहौल तैयार कर रहे हैं. जय हिंद.

पिछले साल बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की थी

पिछले साल बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंटों के लिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की थी और रणजी ट्रॉफी विजेता को पांच करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था. ईरानी कप के लिए नकद पुरस्कार भी दोगुना कर दिया गया था जिसमें विजेताओं को 25 लाख रुपये के बजाय 50 लाख रुपये दिए गए थे और उपविजेता टीम को 25 लाख रुपये दिए गए थे. दलीप ट्रॉफी में अब चैंपियन को एक करोड़ रुपये और उपविजेता टीम को 50 लाख रुपये मिलते हैं जबकि विजय हजारे ट्रॉफी के विजेताओं को एक करोड़ रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 लाख रुपये मिलते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola