BCCI का पिघला दिल! चैंपियंस ट्रॉफी में अब खिलाड़ी ले जा सकेंगे परिवार, लेकिन इजाजत केवल इतनी है
BCCI Eased rule for Champions Trophy for cricketer family rule.
Champions Trophy 2025: बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को नई सौगात पेश की है. टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद 10 सूत्रीय नीति में थोड़ी ढील दी है.
Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत की खबर आई है. बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों को अपनी फैमिली के साथ रहने की अनुमति दे दी है. यह फैसला खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने 10-सूत्रीय निर्देश जारी कर कई सख्त नियम लागू किए थे, जिनमें खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति नहीं थी.
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की मंजूरी दी है, लेकिन एक सख्त शर्त रखी है. हर खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच के लिए अपने परिवार को साथ रखने की इजाजत होगी. हालांकि इसके लिए खिलाड़ियों को आपसी चर्चा के बाद बीसीसीआई से अनुरोध करना होगा, जिसके बाद बोर्ड व्यवस्था करेगा. क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी एक छोटा दौरा है, जो 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा. लिहाजा बीसीसीआई इसमें कुछ छूट दे रहा है.
रिपोर्ट में बताया कहा गया है कि भारतीय टीम प्रबंधन की तरफ से बीसीसीआई को लिस्ट सौंपी जानी है. बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है, इसीलिए किसी के साथ परिवार अभी नहीं है, क्योंकि अभी तक हर खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच में परिवार को ले जाने की अनुमति मिली है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किसी खिलाड़ी ने अनुमति मांगी है या नहीं.
पहले बीसीसीआई की नई नीति के अनुसार, 45 दिनों से अधिक के विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों को केवल दो सप्ताह के लिए ही परिवार संग रहने की अनुमति थी. इसके अलावा, व्यक्तिगत स्टाफ और कमर्शियल शूट्स पर भी पाबंदी लगाई गई थी. चैंपियंस ट्रॉफी जैसी छोटी अवधि के टूर्नामेंट के लिए पहले फैमिली की अनुमति नहीं थी, लेकिन टूर्नामेंट के महत्व को देखते हुए, अब एक मैच के लिए यह अनुमति दी गई है. हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि खिलाड़ी किस मैच के लिए यह अनुमति लेंगे.
बीसीसीआई की चेतावनी
बीसीसीआई ने नई नीति जारी करते हुए कहा कि इसका मकसद “दौरे और सीरीज के दौरान पेशेवर मानकों और संचालन की दक्षता बनाए रखना” है. किसी भी विशेष अनुमति के लिए चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच की मंजूरी आवश्यक होगी. अगर कोई खिलाड़ी नियमों का पालन नहीं करता है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. बीसीसीआई ने चेतावनी दी है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत खिलाड़ी को बीसीसीआई टूर्नामेंट (जैसे इंडियन प्रीमियर लीग) से प्रतिबंधित किया जा सकता है या उसके कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस से कटौती की जा सकती है.
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल
- 20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (ओपनिंग मैच)
- 23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान
- 02 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड
यह भी पढ़ें: लंदन में हिटलर चौक नहीं, पर भारत में औरंगजेब रोड, ये कैसा इतिहास? छावा देख भड़के आकाश चोपड़ा
यह भी पढ़ें: दो चार नहीं पूरे दस, 18 नंबर जर्सी वाले विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन, पोटिंग और गांगुली के रिकॉर्ड्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










