IPL : बीसीसीआइ ने की खर्च में कटौती - विजेता टीम को 20 की जगह मिलेगी 10 करोड़ की राशि

Updated at : 05 Mar 2020 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
IPL : बीसीसीआइ ने की खर्च में कटौती - विजेता टीम को 20 की जगह मिलेगी 10 करोड़ की राशि

बीसीसीआइ ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उप विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआइ ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उप विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है. आइपीएल चैंपियन को 20 करोड़ रुपये की जगह अब सिर्फ 10 करोड़ रुपये मिलेंगे. बीसीसीआइ के पत्र के अनुसार खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है.

उप विजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपये की जगह छह करोड़ 25 लाख रुपए दिये जायेंगे. क्वालीफायर में हारने वाली दो टीमों में प्रत्येक को अब चार करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे. बीसीसीआइ का मानना है कि सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी स्थिति में हैं. उनके पास अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके हैं. हालांकि आइपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को एक करोड़ रुपये मिलेंगे. बीसीसीआइ और फ्रेंचाइजी दोनों 50 लाख रुपये का योगदान देंगे.

नहीं मिलेगा कर्मचारियों को बिजनेस क्लास का टिकट : यह भी पता चला है कि बीसीसीआइ के मध्य स्तर के कर्मचारियों को पहले की तरह उन एशियाई देशों (श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएइ) की यात्रा के लिए विमान का बिजनेस क्लास का टिकट नहीं मिलेगा, जहां उड़ान का समय आठ घंटे से कम है.

फ्रेंचाइजी नाराज , कटौती पर चर्चा करेंगे मालिक : नयी दिल्ली. इनामी राशि घटा कर आधा करने के बीसीसीआइ के फैसले से नाखुश आठ फ्रेंचाइजी जल्द ही बैठक करेगी. शीर्ष चार फ्रेंचाइजी के बीच बंटने वाली राशि को 50 करोड़ रुपये से घटा कर 25 करोड़ करने के अलावा प्रत्येक फ्रेंचाइजी को आइपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को 30 की जगह 50 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola