ePaper

हम एक जैसी… IND vs PAK मैच में शतकीय साझेदारी को लेकर अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Updated at : 22 Sep 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: IND vs PAK Abhishek Sharma and Shubman Gill Partnership

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी, फोटो -PTI

Asia Cup 2025: एशिया कप सुपर 4 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की 105 रन की साझेदारी ने टीम को जीत दिलाई. अभिषेक ने 39 गेंदों पर 74 रन ठोके.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) सुपर 4 का मुकाबला एक बार फिर रोमांच से भरपूर रहा. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत की ओर से शुभमन गिल (Shubman Gill) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी ने दमदार शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. खास बात रही कि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने आक्रामक अंदाज से मैच का रुख पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया. आखिरकार टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की.

अभिषेक-गिल की साझेदारी

भारत की शुरुआत बेहद दमदार रही. युवा ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए59 बॉल में 105 रन जोड़ दिए. इस साझेदारी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. यह शतकीय साझेदारी इतनी मजबूत साबित हुई कि पाकिस्तानी टीम वापसी का रास्ता ही खोजती रह गई.

अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए महज 39 गेंदों में 74 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़े. पाक गेंदबाजों की हर रणनीति पर उन्होंने करारा जवाब दिया. खास बात यह रही कि मैदान पर कुछ मौकों पर जब विपक्षी खिलाड़ी स्लेजिंग कर रहे थे, तब भी अभिषेक ने धैर्य और आक्रामक शॉट्स से जवाब दिया. उनकी पारी ने ही भारत की जीत का रास्ता आसान कर दिया.

गिल-अभिषेक की गहरी समझ

मैच के बाद BCCI टीवी पर सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी और शुभमन गिल की दोस्ती बचपन से है. अभिषेक ने कहा हम अब भी वैसी ही बातें करते हैं जैसी अंडर-12 क्रिकेट के दिनों में किया करते थे. हमें पता होता है कि दूसरा कौन-सा शॉट खेलने वाला है. बस आंखों के इशारे ही काफी हैं.  इस साझेदारी की गहरी समझ ने ही पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई.

सूर्या की सलाह से निखरी पारी

बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने मजाक में कहा कि गिल को सिंगल रन ज्यादा पसंद है और अभिषेक को बाउंड्री लगाना. इस पर अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह गिल से पहले ही बता दें ताकि वह तैयार रहें. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पारी लंबी चलने में सूर्या की सलाह का भी योगदान रहा. अभिषेक ने कहा आपने मुझे कई बार बीच-बीच में कहा कि सिंगल लो. मेरे पापा भी यही कहते थे. इससे मुझे टिके रहने और बड़ी पारी खेलने में मदद मिली.

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: छुट्टी पर जाएं… पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने शाहीन अफरीदी को दी नसीहत, PCB से की खास मांग

गजब बेइज्जती है, IND vs PAK मैच के बाद कोच गंभीर की बात सुनकर आप भी यहीं बोलेंगे, देखें वायरल वीडियो

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, लाइव टीवी पर सुना डाली खरी-खोटी, टीम को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola