ePaper

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, लाइव टीवी पर सुना डाली खरी-खोटी, टीम को लेकर कही बड़ी बात

Updated at : 22 Sep 2025 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: IND vs PAK Shoaib Akhtar Slams Pakistan

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम को लताड़ा, फोटो- सोशल मीडिया

IND vs PAK, Shoaib Akhtar Slams Pakistan: सुपर 4 भारत-पाकिस्तान मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी. पाक टीम की इस हार से पूर्व स्टार खिलाड़ी शोएब अख्तर नाराज नजर आए. अख्तर ने लाइव टीवी पर पाकिस्तान टीम को खरी-खोटी सुना डाली.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि मौकों को भुनाने में टीम इंडिया कहीं आगे है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने 7 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम को पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने लताड़ लगाई है. उन्होंने टीम की रणनीति, गेंदबाजों के प्रदर्शन और कप्तानी पर जमकर निशाना साधा.

पाकिस्तान की गेंदबाजी पर सवाल

सुपर 4 के इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद पाकिस्तन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए. पाक टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार फिफ्टी लगाई. पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के लिए डिफेंड करने के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया था. इसके साथ टीम को यह उम्मीद थी कि भारतीय बल्लेबाजों पर इस स्कोर से थोड़ा दवाब पड़ेगा लेकिन पाक टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन से इसका बिल्कुल उलटा दिखई दिया. टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने 105 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तनी गेंदबाजों की क्लास लगा दी. 

पाक टीम पर अख्तर का हमला

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम की रणनीति की जमकर आलोचना की. उन्होंने एक टीवी शो में कहा कि पाकिस्तान चाहे 200 रन भी बना लेता, फिर भी गेंदबाजों के दम पर मैच जीतना मुश्किल था. अख्तर ने सवाल उठाया कि जब टीम में अबरार अहमद जैसे मेन बॉलर मौजूद थे तो सईम अयूब से गेंदबाजी क्यों कराई गई. फहीम अशरफ को नई गेंद क्यों नहीं सौंपी गई. उन्होंने साफ कहा कि टीम की योजना ही पूरी तरह से गलत थी और यही हार की बड़ी वजह रही.

हारिस-शाहीन पर साधा निशाना

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाजों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हारिस रऊफ एक भी भारतीय बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए और जो विकेट मिले वे बल्लेबाजों की गलती से आए. इसके साथ ही उन्होंने शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन पर भी निराशा जताई और कहा कि दोनों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया. अफरीदी ने 3.5 ओवर में 40 रन लूटाए और कोई सफलता नहीं मिली. उनकी गेंदबाजी में धार की कमी साफ नजर आई और भारतीय बल्लेबाजों ने हर ओवर में रन लूटे.

अभिषेक-गिल की शानदार साझेदारी

आगे अख्तर ने कहा जहां पाकिस्तान की गेंदबाजी कमजोर साबित हुई, वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दबदबा दिखाया. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 105 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख शुरुआत से ही भारत के पक्ष में मोड़ दिया.

शोएब अख्तर ने खासकर अभिषेक की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह आउट न होते तो भारत यह मैच पांच ओवर पहले ही खत्म कर देता. साथ ही उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में अगर केएल राहुल भी मौजूद होते तो पाकिस्तान की हालत और खराब होती.

पाक क्रिकेट के लिए खतरे की घंटी

पाकिस्तान की लगातार हार और कमजोर रणनीति से टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ गया है. शोएब अख्तर की तीखी आलोचना ने यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट गहरे संकट से गुजर रहा है. गेंदबाजों की नाकामी, बल्लेबाजों की अस्थिरता और गलत फैसले अब टीम के लिए खतरे की घंटी हैं. अगर समय रहते बदलाव नहीं किए गए तो बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान को और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान की हार पर छलका वसीम अकरम का दर्द, एशिया कप में भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

भारत के लिए एशिया कप 2025 फाइनल की खिड़की खुली, पाकिस्तान होगा बाहर! सभी टीमों के लिए ऐसा है पूरा समीकरण

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola