नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदाई
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Feb 2026 10:28 PM
नेपाल के बैटर कुशल भुरटेल, फोटो पीटीआई
T20 World Cup 2026: नेपाल ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में मंगलवार को स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया और जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप से विदाई ले ली. ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम ने पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल की यह पहली जीत थी.
T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी कराया. स्कॉटलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में नेपाल की टीम ने 19.2 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली अर्धशतकीय पारी
नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और आखिर तक आउट नहीं हुए. दीपेंद्र ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए. इसके अलावा कुशल भुरटेल ने भी शानदार पारी खेली. कुशल ने 35 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए. जबकि आसिफ शेख ने 27 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 33 रनों की पारी खेली. पहले विकेट के लिए आसिफ और कुशल के बीच 74 रनों की साझेदारी बनी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल को मिली पहली जीत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल को पहली जीत मिली. 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के बाद 2 अंकों के साथ नेपाल की टीम ने टूर्नामेंट से विदाई ली. नेपाल को इंग्लैंड ने 4 रन से हराया था. जबकि इटली ने 10 विकेट और वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










