मैच के दौरान बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, चौंकाने वाला VIDEO आया सामने

Updated at : 18 Feb 2021 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
मैच के दौरान बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, चौंकाने वाला VIDEO आया सामने

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़ा बल्लेबाज अचानक जमीन पर गिरता है और साथी खिलाड़ी उसकी मदद के लिए आगे आते हैं.

विज्ञापन

ये कहावत तो हम सब ने सुना है कि ‘मौत कभी बताकर नहीं आती और जब मौत आती है तो सब अचानक ही हो जाता है. किसी को नहीं पता रहता कि उनकी मौत कब होगी. महाराष्ट्र के पुणे में भी बुधवार को एक ऐसी ही घटना घटी है, जहां मैच खलते हुए एक क्रिकेटर की अचानक मौत हो गयी. पुणे में क्रिकेट मैच (Cricket Match) के दौरान नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े बल्लेबाज का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. यह मामला पुणे के जुन्नर तालुका तहसील का है.

https://twitter.com/a3b99719c7a948e/status/1362052436106481667

पुणे जिले की जुन्नार तहसील में स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक 47 वर्षीय व्यक्ति बाबू नलवडे मौत हो गयी है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़ा बल्लेबाज अचानक जमीन पर गिरता है और साथी खिलाड़ी उसकी मदद के लिए आगे आते हैं.

Also Read: IPL 2021 Auction LIVE Updates: IPL की नीलामी आज, इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मच सकती है होड़

नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़ा यह बल्लेबाज पहले रन के लिए आगे बढ़ता है, पर स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज द्वारा बॉल के डक करने के बाद वह अपना कदम पिछे खींच लेता है. उसके बाद वह जब नॉन स्ट्राइक छोर पर पहुंचता है उसके बाद वह जमीन पर बैठने की कोशिश करता है लेकिन वह नीचे गिर जाता है. यह देख कर अंपायर समेत साथी खिलाड़ी उसकी मदद के लिए आगे दौड़ते है पर तब तक शायद बल्लेबाज की मौत हो चुकी होती है. डिलीवरी के अंत के बाद, नॉन-स्ट्राइकर के अंत में बल्लेबाज ने मैच अंपायर के साथ ओवर में छोड़ी गई गेंदों की संख्या के बारे में पूछता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola