ePaper

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक हुए कोहली-कुंबले !

Updated at : 03 Jun 2017 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक हुए कोहली-कुंबले !

बर्मिंघम : अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच किसी तरह के मतभेद का असर नहीं दिखा, जब शुक्रवार को भारत के मुख्य कोच ने टीम के इंडोर नेट सत्र के दौरान कप्तान को थ्रोडाउन का अभ्यास कराया. भारतीय ड्रेसिंग रुम के दो प्रभावी व्यक्तियों के बीच कथित मतभेद की खबरें पिछले कुछ दिनों से […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच किसी तरह के मतभेद का असर नहीं दिखा, जब शुक्रवार को भारत के मुख्य कोच ने टीम के इंडोर नेट सत्र के दौरान कप्तान को थ्रोडाउन का अभ्यास कराया.

भारतीय ड्रेसिंग रुम के दो प्रभावी व्यक्तियों के बीच कथित मतभेद की खबरें पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बनी हुई थी. कोच और कप्तान के बीच कथित मतभेद की खबरें आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व भारतीय टीम की तैयारी के दौरान काफी सुर्खियां बनी. इसे ध्यान में रखते हुए कुंबले और कोहली का एक साथ मिल कर अपने काम को प्राथमिकता देना काफी अच्छा संकेत है.

* टीम ने की इंडोर प्रैक्टिस
खराब मौसम के कारण टीम आउटडोर अभ्यास नहीं कर सकी, जिसके बाद अधिकांश शीर्ष बल्लेबाजों को लंबे समय तक थ्रोडाउन का अभ्यास करते हुए देखा गया. एक साथ लगे चार नेट पर अभ्यास के दौरान सभी की नजरें पहले नेट पर टिकी थी, जहां कोहली एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. इस सत्र का आकर्षण हालांकि कुंबले को कप्तान को थ्रोडाउन का अभ्यास कराना रहा.
* अन्य नेट पर धौनी, युवी ने भी किया अभ्यास
दूसरे नेट पर बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ युवराज सिंह को थ्रोडाउन का अभ्यास करा रहे थे. कुंबले के अपनी ड्रिल पूरी करने के बाद बांगड़ और उन्होंने नेट बदल लिये. वायरल बुखार के कारण दो अभ्यास मैचों में नहीं खेलनेवाले युवराज भारत और पाकिस्तान के बीच होनेवाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले अच्छी लय हासिल करना चाहते हैं. एक अन्य नेट पर रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और विशेषज्ञ ‘राघवेंद्र’ के थ्रोडाउन पर अभ्यास किया.
* गांगुली ने लिया खिलाड़ियों से फीडबैक
नयी दिल्ली. टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच चल रहे विवाद के बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने टीम इंडिया के सदस्यों से मुलाकात की. चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने इंग्लैंड गयी टीम इंडिया के सदस्यों से गांगुली ने होटल में मुलाकात की. सूत्रों की मानें, तो गांगुली ने कोच कुंबले के बारे में खिलाड़ियों से फीडबैक भी लिया.
टीम के सदस्यों से गांगुली की इस मुलाकात का मकसद यही बताया जा रहा है कि कोच और कप्तान के विवाद का असर टीम के प्रदर्शन पर न पड़े, क्योंकि टीम इंडिया को रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलना है.
भारत में क्रिकेट के सफल संचालन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किये गये प्रशासक कोच और कप्तान के बीच के तनाव को खत्म करना चाहते हैं. प्रशासक समिति के चीफ विनोद राय ने इसके लिए पहल की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola