राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान, 10 दिनों के साजफायर पर इजरायल-लेबनान राजी

Published by :Pritish Sahay
Published at :16 Apr 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Israel Lebanon Ceasefire

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो-एक्स

Israel Lebanon Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने 34 साल में पहली बार वाशिंगटन में विदेश मंत्री मार्को रुबियो की उपस्थिति में मुलाकात की.

विज्ञापन

Israel Lebanon Ceasefire: इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिनों का युद्धविराम हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है. सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर अपने एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू ने 10 दिनों के युद्धविराम पर सहमति जताई है. ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने 34 साल में पहली बार वाशिंगटन में विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मौजूदगी में मुलाकात की.

बेंजामिन नेतन्याहू और जोसेफ औन को व्हाइट हाउस आमंत्रित कर सकते हैं ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मिलकर दोनों देशों के साथ काम करें, ताकि स्थायी शांति स्थापित हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन को व्हाइट हाउस बुलाने की योजना बना रहे हैं. उनके मुताबिक 1983 के बाद यह दोनों देशों के बीच पहली अहम बातचीत होगी और दोनों पक्ष शांति चाहते हैं, जो जल्द संभव हो सकती है.

ट्रंप ने खुद को दिया 9 युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दुनिया भर में अब तक 9 युद्ध रुकवाने में भूमिका निभाई है और अब वह इज़राइल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष को खत्म कर अपना 10वां युद्ध भी रोकना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत के बाद इजराइल औऱ लेबनान 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं.

इजराइली हमलों में लेबनान में 2 हजार से ज्यादा मौत

इजराइल के हमलों से लेबनान में भारी तबाही हुई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार (16 अप्रैल) तक इन हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,196 हो गई है, जबकि 7,185 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च से इज़राइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी इस संघर्ष में मरने वालों में 260 महिलाएं और 172 बच्चे शामिल हैं. इजराइल की यह सैन्य कार्रवाई तब शुरू हुई जब हिज्बुल्लाह ने ईरान के समर्थन में उत्तरी इजराइल की ओर रॉकेट से हमला किया था.

इजराइल के हमलों से लेबनान में भारी तबाही, फोटो- पीटीआई

हिजबुल्लाह कर रहा था संघर्षविराम का विरोध

हिजबुल्ला इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत और सीजफायर का लगातार विरोध कर रहा था. बातचीत से पहले हिजबुल्लाह के महासचिव नइम कासिम ने एक भड़काऊ भाषण देते हुए लेबनान से वार्ता रद्द करने का आह्वान किया था. साथ ही हिजबुल्लाह ने यह भी कहा था अगर इजराइल के साथ लेबनान की कोई संधि होती भी है तो हिजबुल्लाह उसे नहीं मानेगा.

Also Read: ट्रंप के बाद मैक्रों ने किया पीएम मोदी को फोन, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola