हमारी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं : रोहित शर्मा

बेंगलूरु : आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है बल्कि टीम प्रयासों से यह जीत मिली है. रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम काफी मेहनत कर […]
बेंगलूरु : आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है बल्कि टीम प्रयासों से यह जीत मिली है.
रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम काफी मेहनत कर रहे थे और इस तरह कठिन रास्ते से फाइनल में पहुंचने से भी घबराये नहीं थे. आज हमारा दिन था और गेंदबाजों ने जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई. यही एक अच्छी टीम की निशानी है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहती.’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा कोई बल्लेबाज शीर्ष पांच में नहीं है जिससे साबित होता है कि टीम प्रयासों से हजीत मिली है. मैं जाकर मैदान पर रणनीति पर अमल करता हूं और मेरे सभी खिलाड़ी ऐसा करते हैं.’
IPL : केकेआर को छह विकेट से हरा कर मुंबई इंडियंस फाइनल में, रविवार को पुणे से खिताबी मुकाबला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




