IPL-10 : अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन से पंजाब ने आरसीबी को हराया

Updated at : 05 May 2017 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
IPL-10 : अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन से पंजाब ने आरसीबी को हराया

बेंगलुरु. अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन और संदीप शर्मा की उम्दा गेंदबाजी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब नेशुक्रवार को आइपीएल के मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19 रन से हराकर प्लेआॅफ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी. संदीप शर्मा को लगातार दूसरे मैच में बेहतरीनगेंदबाजीके लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया […]

विज्ञापन

बेंगलुरु. अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन और संदीप शर्मा की उम्दा गेंदबाजी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब नेशुक्रवार को आइपीएल के मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19 रन से हराकर प्लेआॅफ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी. संदीप शर्मा को लगातार दूसरे मैच में बेहतरीनगेंदबाजीके लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच पर सात विकेट पर 138 रन बनाये जिसमें पटेल ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन का योगदान दिया. जवाब में पूरे टूर्नामेंट में फ्लाप रही बेंगलुरु 19वें ओवर में ही 119 रन पर आउट हो गयी. पटेल ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिये. दुनिया के तीन सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली फिर कोई कमाल नहीं कर सके. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर यह सबसे कम स्कोर बना कर किसी टीम को मिली जीत है. इसके साथ ही आइपीएल के दस सत्रों में पहली बार आरसीबी ने पूरे दस विकेट गंवाये हैं.

पंजाब के लिए नयी गेंद संभालनेवाले संदीप ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिये जिसने शीर्षक्रम को तहस नहस करके आरसीबी को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी. मोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल को भी दो-दो विकेट मिले. पंजाब के अब 10 मैचों में 10 अंक हैं, जबकि 12 मैचों में नौवां हारनेवाली आरसीबी पांच अंक लेकर सबसे नीचे है. लगातार हार से बेजार आरसीबी का मनोबल पूरी तरह टूटा हुआ था. संदीप ने गेल (0), कोहली (6) और डिविलियर्स (10) को सस्ते में पवेलियन भेजकर उसे दबाव में ला दिया. वह आइपीएल के इतिहास में पहले गेंदबाज हैं जिसने इस खतरनाक तिकड़ी को एक मैच में आउट किया. गेल ने प्वाइंट पर कैच थमाया, जबकि कोहली बोल्ड हुए, वहीं डिविलियर्स ने विकेट के पीछे रिधिमान साहा को कैच दिया.

केदार जाधव (6) ने आते ही चौका लगाया, लेकिन मोहित शर्मा की गेंद पर शार्ट कवर में अक्षर पटेल को आसान कैच दे बैठे. पटेल ने वाटसन (3) को विकेट के पीछे लपकवाया. मनदीप (46) को विरोधी कप्तान मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा.

इससे पहले पटेल ने बल्ले से जौहर दिखाते हुए अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाये और शेन वाटसन के फेंके 20वें ओवर में 19 रन लिये. इससे पंजाब की टीम 140 रन के पास पहुंची जो 19वें ओवर में असंभव लग रहा था. चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच पर अक्षर को छोड़कर पंजाब का कोई बल्लेबाज सहज नहीं दिखा. मनन वोहरा ने 28 गेंद में 25 रन बनाये. भारत के टेस्ट विकेटकीपर रिधिमान साहा ने 25 गेंद में 21 रन बनाये. वह पूरे आइपीएल में खराब फार्म में नजर आये और यहां भी टेस्ट की तरह पारी खेली.

आरसीबी को पहले ओवर में अनिकेत चौधरी ने सफलता दिलाई जब हाशिम अमला (1) उनकी गेंद पर केदार जाधव को विकेट के पीछे कैच देकर लौटे. चौधरी ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये. मार्टिन गुप्टिल (9) को श्रीनाथ अराविंद ने पवेलियन भेजा जिनका कैच स्वीपर कवर पर पवन नेगी ने लपका. शान मार्श (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. नेगी को हुक शाट खेलने के प्रयास में वह लांग आॅफ पर मनदीप सिंह को कैच दे बैठे.

वोहरा ने नेगी को छक्का लगाया, लेकिन यही शाट यजुवेंद्र चहल को खेलने के प्रयास में वह लांग आॅन पर एबी डिविलियर्स को कैच देकर लौटे. चहल ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये. कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (6) थर्डमैन पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में आउट हो गये. इस समय पंजाब का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन था. इसके बाद पटेल ने साहा के साथ 34 रन जोड़े. पंजाब की पारी में कुल 11 चौके और तीन छक्के लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola