ePaper

प्रशासकीय समिति ने बीसीसीआई से कहा, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अविलंब करें टीम का चयन

Updated at : 04 May 2017 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासकीय समिति ने बीसीसीआई से कहा, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अविलंब करें टीम का चयन

नयी दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जारी आशंकाओं के बीच आज प्रशासकीय समिति ने बीसीसीआई के अमिताभ चौधरी से कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए 25 अप्रैल तक टीम की घोषणा हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक टीम का चयन नहीं हुआ है. समिति ने बीसीसीआई से कहा कि आप अविलंब चयन समिति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जारी आशंकाओं के बीच आज प्रशासकीय समिति ने बीसीसीआई के अमिताभ चौधरी से कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए 25 अप्रैल तक टीम की घोषणा हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक टीम का चयन नहीं हुआ है.

समिति ने बीसीसीआई से कहा कि आप अविलंब चयन समिति की मीटिंग बुलायें और टीम का चयन करें. समिति ने कहा कि टीम का चयन अब तक नहीं किये जाने से टीम में नकारात्मक भाव उत्पन्न हो रहा है और इसे जल्दी समाप्त किया जाना चाहिए. समिति ने कहा कि खिलाड़ियों का हित सर्वोपरि है. उन्हें पूरा समय मिलना चाहिए ताकि वे अपनी तैयारी कर सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola