भारत की जगह लेने के लिए श्रीलंका, बांग्लादेश के संपर्क में पाकिस्तान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : भारत के एमओयू पर अमल करने की अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान ने इस साल सर्दियों के लिए बैकअप योजना पर काम करना शुरू कर दिया है और घरेलू द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए वह पाकिस्तान और श्रीलंका के संपर्क में है. बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए एमओयू के अनुसार भारत और पाकिस्तान को […]
विज्ञापन
कराची : भारत के एमओयू पर अमल करने की अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान ने इस साल सर्दियों के लिए बैकअप योजना पर काम करना शुरू कर दिया है और घरेलू द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए वह पाकिस्तान और श्रीलंका के संपर्क में है.
बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए एमओयू के अनुसार भारत और पाकिस्तान को इस साल दिसंबर में पूर्ण टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. लेकिन भारत के 2007 से पाकिस्तान के साथ पूर्ण टेस्ट श्रृंखला खेलने से इनकार करने के कारण पीसीबी को यकीन है कि वह विराट कोहली की टीम के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए आरक्षित समय में बांग्लादेश या श्रीलंका की मेजबानी कर सकता है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि इन सर्दियों में हमें पाकिस्तान में बांग्लादेश या श्रीलंका की टीम खेलते हुए दिखेगी.” उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनके साथ चर्चा शुरू की है और लाहौर में पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल की सफल मेजबानी के बाद अब हम आश्वस्त हैं.” पीसीबी के एक सूत्र ने पुष्टि की कि पाकिस्तान को भारत के श्रृंखला खेलने की प्रतिबद्धता पूरी करने की कोई उम्मीद नहीं है.
सूत्र ने कहा, ‘‘हमें इस साल स्थिति में बदलाव होता नजर नहीं आता और साथ ही हम मुआवजा हासिल करने की कानूनी प्रक्रिया पर आगे बढ़ने की भी योजना बना रहे हैं जो हमारी घरेलू श्रृंखला में खेलने की उनकी प्रतिबद्धता पूरी नहीं करने के लिए होगा.” पीसीबी ने दावा किया है कि भारत के उसकी मेजबानी में दो श्रृंखला खेलने से इनकार करने से उसे 20 करोड़ डालर का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










