कोहली के Negative attitude का असर उसकी बल्लेबाजी पर दिख रहा : मार्क वॉ

बेंगलुरु : आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं और उनकी नकारात्मक सोच का टीम के उनके साथियों पर असर पड़ रहा है. कोहली नाथन लियोन की गेंद पर लगातार दूसरी बार शाट नहीं खेलते हुए पगबाधा आउट […]
बेंगलुरु : आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं और उनकी नकारात्मक सोच का टीम के उनके साथियों पर असर पड़ रहा है. कोहली नाथन लियोन की गेंद पर लगातार दूसरी बार शाट नहीं खेलते हुए पगबाधा आउट हुए. वा ने फाक्स स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वह एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं.”
उन्होंने कहा, ‘‘पहले वाली गेंद उछल कर उसके थाईपैड पर लगी थी और वह लेग साइड पर खड़े दो खिलाड़ियों को लेकर चिंतित था. लेकिन यह भारतीय बल्लेबाजों के लिए आम चीज है, वह स्तरीय खिलाड़ी हैं. आप कूल्हे के पास शाट खेल सकते थे.” वा ने कहा कि कोहली असल में उसी तरह से खेल रहे हैं जैसे उन्हें नहीं खेलना चाहिए और इससे टीम पर असर पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




