केविन पीटरसन ने आईपीएल सीजन 10 से नाम वापस लिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2017 5:22 PM

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पिछले कुछ महीने के व्यस्त सत्र का हवाला देकर इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सत्र में नहीं खेलने का फैसला लिया है और खिलाडियों की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया. पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं […]

विज्ञापन


लंदन :
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पिछले कुछ महीने के व्यस्त सत्र का हवाला देकर इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सत्र में नहीं खेलने का फैसला लिया है और खिलाडियों की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया. पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं आईपीएल नीलामी में नहीं जा रहा हूं.

पिछला सत्र काफी व्यस्त रहा और मैं पूरे समय यात्रा करता रहा. अब मैं अप्रैल मई में भी यात्राएं नहीं करना चाहता.” पीटरसन ने बिग बैश लीग में दो अर्धशतक समेत आठ मैचों में 268 रन बनाये.

आईपीएल में पिछले सत्र में वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे लेकिन चार मैचों के बाद चोट के कारण बाहर हो गये थे. वह दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया की घरेलू लीग में खेल रहे थे. उन्हें इस महीने के आखिर में पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेलना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola