आज सीरीज का अंतिम मैच, इंग्लैंड को टी-20 में भी पटखनी देने के मूड में ‘विराट सेना’

-मैच का समय : शाम सात बजे से- बेंगलूरु : पहला मैच हारने के बाद फिर जीत की राह पर लौटी भारतीय टीम आज तीसरे और निर्णायक टी20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को हराकर यह श्रृंखला भी अपनी झोली में डालने के इरादे से उतरेगी. पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 4 . 0 से और […]
-मैच का समय : शाम सात बजे से-
पिछले मैच में जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद हारने वाले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन काफी नाखुश है. वह पूरी कोशिश करेंगे कि उनकी टीम जीत के साथ भारतीय सरजमीं से विदा हो. जसप्रीत बुमरा ने 18वें और 20वें ओवर में सिर्फ पांच रन दिये. जो रुट को निर्णायक क्षणों में पगबाधा आउट देने के अंपायर सी शमसुद्दीन के गलत फैसले ने इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिडकने का काम किया. रिप्ले से साफ जाहिर था कि रुट का बल्ला गेंद से लगा था. इंग्लैंड खेमा पिछले मैच की गलतियों को नहीं दोहराना चाहेगा जबकि पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में वापसी करने वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद है. भारत में सभी प्रारुपों में अभी तक कोई श्रृंखला नहीं गंवाने वाले कप्तान कोहली अपनी उपलब्धियों में एक और तमगा जोडना चाहेंगे. भारत ने पिछले साल इस मैदान पर टी20 विश्व कप मैच में बांग्लादेश को एक रन से हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




