बीसीसीआइ की राह चलने पर विचार कर रहा है पीसीबी

कराची : उच्चतम न्यायालय के निर्देश के तहत भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने प्रशासकों के लिये 70 साल की उम्र की सीमा अनिवार्य कर देगा और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने अधिकारियों पर इस तरह की उम्र सीमा रखने पर विचार कर रहा है. इस समय पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान हैं जिनकी उम्र 82 वर्ष […]
कराची : उच्चतम न्यायालय के निर्देश के तहत भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने प्रशासकों के लिये 70 साल की उम्र की सीमा अनिवार्य कर देगा और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने अधिकारियों पर इस तरह की उम्र सीमा रखने पर विचार कर रहा है. इस समय पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान हैं जिनकी उम्र 82 वर्ष है.
बोर्ड अधिकारी भी उन अधिकारियों को जिम्मेदारी नहीं देने के बारे में सोच रहे हैं जो इस 70 साल की उम्र सीमा को पार कर गये हैं. एक सूत्र ने कहा, ‘‘बोर्ड ने सभी पूर्व टेस्ट खिलाडियों की संभावित उम्मीदवारी बना ली है जिन्हें भविष्य में टीम के साथ जिम्मेदारी दी जायेगी. ” पिछले साल इंग्लैंड के दौरे के बाद बोर्ड ने पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम के सीनियर टीम के मैनेजर के तौर पर और बोर्ड के साथ अनुबंध समाप्त कर दिया था क्योंकि वह 76 वर्ष के थे. बोर्ड ने 68 वर्षीय वसीम बारी को पाकिस्तान के टीम मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




