ePaper

40 साल बाद वॉर्नर ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड, ब्रैडमैन के क्लब में हुए शामिल

Updated at : 03 Jan 2017 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
40 साल बाद वॉर्नर ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड, ब्रैडमैन के क्लब में हुए शामिल

सिडनी : डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं. वह पिछले 87 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं. वार्नर से पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डान ब्रैडमैन ने 1930 में यह कारनामा […]

विज्ञापन

सिडनी : डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं. वह पिछले 87 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं.

वार्नर से पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डान ब्रैडमैन ने 1930 में यह कारनामा किया था जबकि विश्व क्रिकेट में उनसे पहले आखिरी बार 1976 में पाकिस्तान के माजिद खान ने यह उपलब्धि हासिल की थी. वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैप के पहले दिन लंच तक नाबाद 100 रन बनाये और बाद में 113 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने कहा कि ब्रैडमैन जैसे दिग्गज बल्लेबाज के क्लब में शामिल होना सम्मान की बात है.

वार्नर ने कहा, ‘‘खेल के दिग्गजों के साथ शामिल होना वास्तव में सम्मान है. उम्मीद है कि मैं अपनी इस फार्म को आगे भी जारी रखूंगा. ” ऑस्ट्रेलया के विक्टर ट्रंपर ने सबसे पहले 1902 में मैनचेस्टर में 103 रन बनाकर लंच से पहले शतक जड़ने का कारनामा किया था. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही चार्ली मैकार्टनी ने 1926 में लीड्स में 112 रन बनाकर इस सूची में अपना नाम लिखवाया.

ब्रैडमैन ने 1930 में लीड्स में लंच से पहले 105 रन बनाये थे और इस पारी में 334 रन का रिकार्ड बनाया था. इस सूची में चौथा नाम पाकिस्तान के माजिद खान का है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में कराची में 108 रन बनाये थे. वार्नर ने 78 गेंदों पर सैकड़ा पूरा करके सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे तेज शतक का नया रिकार्ड भी बनाया. इससे पहले का रिकार्ड भी वार्नर के नाम ही था. उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola