युवराज से नाराज हैं पिता योगराज, हेजेल का नाम बदलने पर जतायी आपत्ति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2016 12:01 PM

विज्ञापन

क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह के बीच तलाक हो चुका है. ऐसे में युवी की शादी में योगराज आयेंगे या नहीं इसको कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन योगराज अपनी दूसरी पत्नी के साथ उनकी शादी में मौजूद थे. युवराज की शादी का कार्ड भी उनकी मां शबनम […]

विज्ञापन

क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह के बीच तलाक हो चुका है. ऐसे में युवी की शादी में योगराज आयेंगे या नहीं इसको कयास लगाये जा रहे थे. लेकिन योगराज अपनी दूसरी पत्नी के साथ उनकी शादी में मौजूद थे. युवराज की शादी का कार्ड भी उनकी मां शबनम सिंह के नाम से ही छपा था.

योगराज शादी में शामिल तो हुए लेकिन उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि हेजेल कीच का नाम गुरबसंत कौर कर दिया गया है. योगराज का कहना है कि पता नहीं क्यों पढ़े-लिखे लोग बाबा में विश्वास करते हैं. मैं तो सिर्फ भगवान में विश्वास करता हूं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर युवराज की शादी किसी डेरे से होती तो मैं शामिल नहीं होता.
गौरतलब है कि युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह बाबा राम सिंह में काफी विश्वास रखते हैं और उनके कहने से ही युवराज ने हेजेल कीच से शादी की है और उनका नाम बदला गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola