कपिल ने उड़ायी एंडरसन की खिल्ली, कहा हर जगह रन बना सकता है कोहली

नयी दिल्ली : विराट कोहली पर विवादास्पद बयान देने के लिये जेम्स एंडरसन को आडे हाथों लेते हुए पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टेस्ट कप्तान का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने उस जैसा क्रिकेटर नहीं देखा है और यह स्टार बल्लेबाज किसी भी परिस्थिति में रन बना सकता है. एंडरसन ने यह […]
नयी दिल्ली : विराट कोहली पर विवादास्पद बयान देने के लिये जेम्स एंडरसन को आडे हाथों लेते हुए पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टेस्ट कप्तान का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने उस जैसा क्रिकेटर नहीं देखा है और यह स्टार बल्लेबाज किसी भी परिस्थिति में रन बना सकता है.
एंडरसन ने यह कहकर विवाद को जन्म दे दिया था कि कोहली ने अधिकतर रन भारतीय परिस्थितियों में बनाये हैं और उनके अनुसार इससे उनकी कमजोरियां खुलकर सामने नहीं आ रही हैं. कपिल ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘विराट सभी परिस्थतियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. वह अभी बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है. एक भारतीय को इस तरह से खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है. मैंने उस जैसा क्रिकेटर नहीं देखा. ‘
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




