भारत ने इंग्‍लैंड को धो डाला, पछाड़- पछाड़ के : अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 13 Dec 2016 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने इंग्‍लैंड को धो डाला, पछाड़- पछाड़ के : अमिताभ बच्‍चन

मुंबई : विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने कल चौथे टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड की टीम को पांचवें दिन पारी और 36 हरा दिया और पांच मैचों की टेस्‍ट श्रृंखला को एक मैच शेष रहते ही जीत लिया है. श्रृंखला का आखिरी मैच चेन्‍नई में होना है. भारत की जीत में कप्‍तान विराट […]

विज्ञापन

मुंबई : विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने कल चौथे टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड की टीम को पांचवें दिन पारी और 36 हरा दिया और पांच मैचों की टेस्‍ट श्रृंखला को एक मैच शेष रहते ही जीत लिया है. श्रृंखला का आखिरी मैच चेन्‍नई में होना है. भारत की जीत में कप्‍तान विराट कोहली की भूमिका सबसे अहम रही है. हालांकि कोहली ने जीत को पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया है. भारत इस श्रृंखला में 3-0 से आगे चल रहा है. पहला मैच ड्रॉ रहा था.

इधर कोहली सेना की जीत पर पूरा देश झूम रहा है. टीम इंडिया मैच जीतने के बाद जितना खुश मैदान पर दिखी उससे कहीं ज्‍यादा टीम इंडिया के समर्थक मैदान के अंदर-बाहर नजर आये. सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को ढेरों बधाई दी जा रही हैं. बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन भी अपने को रोक नहीं पाये और टीम इंडिया की शानदार जीत पर जश्‍न मनाया. उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी और शानदार मैसेज किया. अमिताभ ने लिखा, भारत जीता, पारी के अंतर से जीत, यह ब्राउन वाश नहीं है, यो धो डाला है. पछाड़-पछाड़ के.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola