युवराज और हेजल का ग्रैंड रिसेप्शन, शामिल हुए स्टार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 10:54 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की शादी की पार्टी दिल्ली स्थित पंच सितारा होटल में चल रहा है. खबर लिखे जाने तक पार्टी चल ही रही थी. इस मौके पर कई विशिष्ठ लोग पहुंचे. रिसेप्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और ऊर्जा […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की शादी की पार्टी दिल्ली स्थित पंच सितारा होटल में चल रहा है. खबर लिखे जाने तक पार्टी चल ही रही थी. इस मौके पर कई विशिष्ठ लोग पहुंचे. रिसेप्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल भी पहुंचे. इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी के साथ पहुंचे.
दिल्ली के फाइव स्टार होटल आईटीसी मौर्या में हो रहे पार्टी में सबसे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. पार्टी में टीम इंडिया के और भी कई खिलाड़ी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










