कल श्रृंखला जीतने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

मुंबई : आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में एक और धमाकेदार जीत दर्ज करके पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. तीन टेस्ट के बाद भारत ने 2 . 0 की अजेय बढ़त बना ली है. विराट कोहली की […]
मुंबई : आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में एक और धमाकेदार जीत दर्ज करके पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. तीन टेस्ट के बाद भारत ने 2 . 0 की अजेय बढ़त बना ली है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के हौसले बुलंद है और 2012 में एलेस्टेयर कुक की टीम को गंवाई एंथोनी डि मेलो ट्राफी वह फिर हासिल करने की फिराक में है.
इंग्लैंड को मोहाली में करारी हार का सामना करना पडा था और अब दुबई में एक हफ्ते तरोताजा होकर टीम नयी ऊर्जा के साथ खेलेगी. इंग्लैंड ने एशियाई मूल के दो खिलाडियों हसीब हमीद और जफर अंसारी की जगह नये चेहरों कीटन जेनिंग्स और लियाम डासन को उतारा है. हमीद और अंसारी दोनों फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




