बीसीसीआई एक बिगडैल बच्चा : कीर्ति आजाद

नागपुर : उच्चतम न्यायालय से नियुक्त न्यायमूर्ति आर एल लोढ़ा समिति की बीसीसीआई के लिये की गयी सिफारिशों की प्रशंसा करते हुए भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने सुझाव दिया कि देश की अन्य खेल संस्थाओं के लिये भी इस तरह के प्रस्ताव होने चाहिए. आजाद ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘बीसीसीआई […]
नागपुर : उच्चतम न्यायालय से नियुक्त न्यायमूर्ति आर एल लोढ़ा समिति की बीसीसीआई के लिये की गयी सिफारिशों की प्रशंसा करते हुए भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने सुझाव दिया कि देश की अन्य खेल संस्थाओं के लिये भी इस तरह के प्रस्ताव होने चाहिए.
आजाद ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘बीसीसीआई एक बिगडैल बच्चे की तरह है जो एक खिलौने से खेलने का आदी है और वह क्रिकेट है तथा वे इसे नहीं छोड़ना चाहते. वे लोढ़ा समिति की सिफारिशों का विरोध क्यों कर रहे हैं. ” लोढ़ा समिति को उच्चतम न्यायालय ने नियुक्त किया था. समिति ने भारतीय क्रिकेट में आमूलचूल बदलावों की सिफारिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




