नशामुक्ति के लिए केरल सरकार संग जागरूकता फैलायेंगे सचिन तेंदुलकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2016 1:31 PM

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम :महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राज्य स्तर पर 20 नवंबर को ‘विमुक्ति’ कार्यक्रम के उद्घाटन में हिस्सा लेंगे, जो शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ केरल सरकार का जागरुकता मिशन है. यह मिशन भाकपा (एम) की अगुआई वाली राज्य की एलडीएफ सरकार की पहल है जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के खिलाफ जागरुकता फैलाना है. राज्य […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम :महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राज्य स्तर पर 20 नवंबर को ‘विमुक्ति’ कार्यक्रम के उद्घाटन में हिस्सा लेंगे, जो शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ केरल सरकार का जागरुकता मिशन है. यह मिशन भाकपा (एम) की अगुआई वाली राज्य की एलडीएफ सरकार की पहल है जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के खिलाफ जागरुकता फैलाना है.

राज्य के एक्साइज मंत्री टीपी रामकृष्णन ने आज विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार के आग्रह पर तेंदुलकर इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए पहले ही राजी हो गये हैं.
रामकृष्णन ने कहा, ‘‘सरकार के शराब और मादक पदार्थ विरोधी अभियान का राज्य स्तर पर उद्घाटन 20 नवंबर को होगा. पहले ही इस अभियान का हिस्सा बनने को राजी हुए सचिन तेंदुलकर उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे.” मंत्री ने बताया कि इस अभियान का प्रचार करने के लिए महान क्रिकेटर तेंदुलकर की सेवाओं का प्रभावी इस्तेमाल किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola