कोहली की बल्लेबाजी से सीख लेंगे : लैथम

Updated at : 25 Oct 2016 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली की बल्लेबाजी से सीख लेंगे : लैथम

रांची : भारत के वर्तमान दौरे में पांच अर्धशतक जड़कर न्यूजीलैंड की तरफ से अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज टाम लैथम ने कहा कि वह विराट कोहली की बल्लेबाजी से सीख लेकर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की कोशिश करेंगे. टेस्ट श्रृंखला 0-3 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड पांच […]

विज्ञापन

रांची : भारत के वर्तमान दौरे में पांच अर्धशतक जड़कर न्यूजीलैंड की तरफ से अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज टाम लैथम ने कहा कि वह विराट कोहली की बल्लेबाजी से सीख लेकर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की कोशिश करेंगे.

टेस्ट श्रृंखला 0-3 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है. दोनों टीमों के बीच चौथा वनडे कल यहां खेला जाएगा. लैथम ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यदि आप जीत दर्ज करना चाहते हो तो आपको बड़े शतक की जरुरत पड़ती है. आपने पिछले मैच में विराट की पारी देखी होगी. उसने भारत को जीत दिलायी.

निश्चित तौर पर मैं खुद भी ऐसा प्रदर्शन करना चाहूंगा. उम्मीद है कि मैं बडा स्कोर बनाने में सफल रहूंगा. बड़े शतक मायने रखते हैं. ” न्यूजीलैंड को इस दौरे में मैच जीतने के लिये संघर्ष करना पडा है और लैथम ने कहा कि उनकी टीम श्रृंखला बचाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में आपको अलग अलग पिचों से सामंजस्य बिठाना पड़ता है. हम परिस्थितियों का शुरू में आकलन नहीं कर पाये. मेरे हिसाब से यह परिस्थितियों से तालमेल बिठाने से जुड़ा है क्योंकि स्वदेश में परिस्थितियां बिल्कुल भिन्न हैं. ”

लैथम ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हम कुछ मैचों में अब तक अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये. प्रत्येक अपनी तरफ से इस अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रयास कर रहा है और हम इससे दूर नहीं हैं. निश्चित तौर पर हम कल ऐसा प्रदर्शन करना चाहेंगे.” रांची की पिच पर रन वर्षा होने की संभावना है और लैथम ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को इस पर अपना सब कुछ झोंक देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘यह मोहाली के विकेट से भिन्न लग रहा है. यह सपाट है और इसमें बहुत अधिक घास नहीं है.

एक दिन में इसमें काफी बदलाव आ सकता है इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि कल क्या होता है. उम्मीद है कि बल्लेबाज ढेर सारे रन बनाएंगे. जैसा कि मैंने पहले कहा था कि हमें परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा.” लैथम ने कहा, ‘‘हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी हमें पिच को अच्छी तरह से समझना होगा.

हमें यह समझना होगा कि यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या हो सकता है. यह हमारे लिये अब बेहद महत्वपूर्ण चीज है. हमें जल्द से जल्द तालमेल बिठाना होगा. ” न्यूजीलैंड की तरफ से पिछले मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये. उन्होंने कहा, ‘हमारे मध्यक्रम को बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत है. हमें कुछ साझेदारियां निभानी होंगी. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola