विराट कोहली लगान के ‘भुवन'' तो अश्विन बने ‘कचरा'', वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 13 Oct 2016 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली लगान के ‘भुवन'' तो अश्विन बने ‘कचरा'', वीडियो हुआ वायरल

नयी दिल्‍ली : तीन मैचों की टेस्‍ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड का सूपडा साफ करते हुए 3-0 से श्रृंखला अपने नाम कर लिया है. इसमें टीम के स्पिनरों खास कर आर अश्विन की भूमिका सबसे खास रही है. श्रृंखला में अश्विन ने कुल 27 विकेट चटकाये और रैंकिग में फिर से टॉप पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : तीन मैचों की टेस्‍ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड का सूपडा साफ करते हुए 3-0 से श्रृंखला अपने नाम कर लिया है. इसमें टीम के स्पिनरों खास कर आर अश्विन की भूमिका सबसे खास रही है. श्रृंखला में अश्विन ने कुल 27 विकेट चटकाये और रैंकिग में फिर से टॉप पर पहुंच गये हैं. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत के लिए कप्‍तान विराट कोहली और अश्विन की हर ओर जमकर तारीफ हो रही है.

https://twitter.com/followyoursport/status/786089045160030210

लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें टीम इंडिया को लगान टीम बनाया गया है. वीडियो में कप्‍तान विराट कोहली को भुवन और अश्विन को कचरा बनाया गया है. टीम के अन्‍य खिलाडियों को भी वीडियो में पेश किया गया है. यह वीडियो खुब देखी जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद इसे देखने के बाद अश्विन ने ट्वीट किया. उन्‍होंने लिखा, मुझे नहीं पता मैं अपनी हंसी कब रोक पाउंगा.

गौरतलब हो कि टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड को आखिरी टेस्‍ट में खेल के चौथे दिन ही हरा दिया और श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर लिया. इस विराट जीत में अश्विन और जडेजा की अहम भूमिका रही है. शानदार 27 विकेट लेने के लिए अश्विन को मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया. खास बात रही कि यह अश्विन का 7वां मैन ऑफ दी सीरीज था. इसपर उन्‍हें काफी बधाईयां मिल चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola