धौनी को अपना गुरु मानते हैं विराट कोहली
Updated at : 06 Oct 2016 4:37 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दो साल पहले भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले विराट कोहली का कप्तानी का अब तक का रिकार्ड शानदार रहा है और उनका मानना है कि अच्छी कप्तानी की कुंजी साहसिक फैसले लेने और नतीजे की परवाह किये बिना उनका डटकर समर्थन करने में है. कोहली की कप्तानी में भारत ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दो साल पहले भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले विराट कोहली का कप्तानी का अब तक का रिकार्ड शानदार रहा है और उनका मानना है कि अच्छी कप्तानी की कुंजी साहसिक फैसले लेने और नतीजे की परवाह किये बिना उनका डटकर समर्थन करने में है.
कोहली की कप्तानी में भारत ने 16 में से नौ टेस्ट जीते और सिर्फ दो गंवाये जबकि पांच ड्रा रहे. कप्तान के तौर पर अपनी सरजमीं पर वह एक भी टेस्ट नहीं हारे हैं. कोहली हालांकि खुद महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी के कायल हैं. उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ कई बार फैसले लेना काफी कठिन होता है और इसके लिये काफी हिम्मत चाहिये होती है.
मैनें धौनी से बहुत कुछ सीखा है. आपके फैसले सही या गलत हो सकते हैं लेकिन उन पर डटे रहने के लिये साहस चाहिये और यही कप्तान की निशानी है.’ उनका मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाया है. उन्होंने कहा ,‘‘ देश की टेस्ट टीम का कप्तान होना फख्र की बात है. मुझे इस पर गर्व है. मेरे लिये इससे बढ़ कर कुछ नहीं. इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली.’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिये सफेद जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना फख्र की बात है. टेस्ट क्रिकेट जैसी परीक्षा किसी और प्रारुप में नहीं होती.’
कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक तक पहुंची और उनका लक्ष्य इस लय को कायम रखना है. उन्होंने कहा ,‘‘ हम विश्व स्तरीय टीम बनना चाहिये है और हमारी टीम के हर खिलाड़ी के जेहन में यही है. आप किसी भी प्रारुप में खेलें, आपका लक्ष्य यही होता है.’ उन्होंने कहा ,‘‘ टेस्ट टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित करने में मुझे गर्व महसूस होता है और मजा आता है.
खुद को आजमाने की यह चुनौती है और पूरी टीम के साथ एक लक्ष्य की ओर हम बढ़ रहे हैं. इसमें कोई दबाव महसूस नहीं होता. महान खिलाड़ी बनने के लिये आपको एक टीम के रुप में अच्छा खेलना होता है जिसके बाद ही निजी प्रदर्शन मायने रखता है. ‘ उन्होंने कहा ,‘‘ उतार चढ़ाव तो आयेंगे जब आपको आलोचना और नकारात्मक चीजों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन इसी में असल परीक्षा होती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




