टी-20 : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2016 1:10 PM
अबुधाबी : पाकिस्तान ने विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से पराजित कर छोटे प्रारूप में पहली बार श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बायें हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने तीन विकेट लेकर 21 रन प्राप्त किये, जिससे वेस्टइंडीज […]
अबुधाबी : पाकिस्तान ने विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से पराजित कर छोटे प्रारूप में पहली बार श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बायें हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने तीन विकेट लेकर 21 रन प्राप्त किये, जिससे वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन ही बना सकी.
वसीम ने सीरीज में कुल नौ विकेट हासिल किये. मार्लोन सैमुअल्स ने नाबाद 42 रन जबकि कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 16 रन बनाये. पाकिस्तानी टीम ने यह लक्ष्य 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया जिसमें शोएब मलिक ने नाबाद 43 और बाबर आजम ने नाबाद 7 रन बनाये. पाकिस्तान ने पहला मैच नौ विकेट और दूसरा मैच 16 रन से जीता था. अब दोनों टीमें शुक्रवार से शारजाह में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










