ePaper

लोढ़ा पैनल से मिलेंगे बीसीसीआई अध्यक्ष ठाकुर व सचिव शिर्के

Updated at : 23 Jul 2016 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
लोढ़ा पैनल से मिलेंगे बीसीसीआई अध्यक्ष ठाकुर व सचिव शिर्के

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के यहां नौ अगस्त को उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आरएम लोढा समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के प्रशासनिक ढांचे में आमूलचूल बदलाव के लिए लोढ़ा समिति के सुझाव मान लिये हैं. ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के यहां नौ अगस्त को उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आरएम लोढा समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के प्रशासनिक ढांचे में आमूलचूल बदलाव के लिए लोढ़ा समिति के सुझाव मान लिये हैं.

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक का आग्रह बीसीसीआई ने किया है क्योंकि राज्य संघों के कई अधिकारी उच्चतम न्यायालय के आदेश को लेकर अनिश्चितता में हैं. समिति के हालांकि सुधारवादी कदम उठाने के लिए बीसीसीआई की मदद करने की उम्मीद है.

उम्मीद की जा रही है कि ठाकुर और शिर्के के साथ बीसीसीआई के वकील भी जायेंगे. समिति ने पहले ही अपना काम शुरू कर दिया है और 18 जुलाई को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार बंगाल क्रिकेट संघ और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के चुनावों पर रोक लगा दी गयी है.

इसी तरह 19 जुलाई को हुए जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ के चुनावों को भी रद्द घोषित किया गया है. इन चुनावों में राज्य सरकार के मौजूदा मंत्री इमरान रजा अंसारी को अध्यक्ष चुना गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola