ePaper

बीसीसीआई ने गोवा क्रिकेट संघ के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित किया

Updated at : 18 Jun 2016 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई ने गोवा क्रिकेट संघ के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित किया

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित किया और कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिन्हें संगठन के फंड में कथित हेराफेरी के लिए गिरफ्तार किया गया था. बीसीसीआई ने इन अधिकारियों के खिलाफ अपनी जांच भी शुरू की. पुलिस ने जीसीए अध्यक्ष चेतन देसाई और सचिव विनोद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित किया और कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिन्हें संगठन के फंड में कथित हेराफेरी के लिए गिरफ्तार किया गया था. बीसीसीआई ने इन अधिकारियों के खिलाफ अपनी जांच भी शुरू की. पुलिस ने जीसीए अध्यक्ष चेतन देसाई और सचिव विनोद फडके को कोषाध्यक्ष अकबर मुल्ला के साथ 3.13 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के लिए गिरफ्तार किया था.

देसाई और फंडके बीसीसीआई समिति के अहम सदस्य भी थे. बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने बयान में कहा, ‘‘मीडिया में ऐसी काफी रिपोर्ट आयी कि गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को जीसीए के फंड में हेराफेरी के कथित गंभीर आरोपों में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है.

” उन्होंने कहा, ‘‘इसमें दो सदस्य बीसीसीआई के अधिकारी भी हैं जो बीसीसीआई की महत्वपूर्ण समितियों में राज्य क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं. ” शिर्के ने कहा, ‘‘आरोपों की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई ने इन आरोपों की जांच कराने का फैसला किया है. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola