...जब धौनी ने रोहित और शास्त्री के साथ खेला गोल्फ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 12:50 PM
चंडीगढ़ : आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टी20 मैच से पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज कुछ समय निकालकर रोहित शर्मा और टीम निदेशक रवि शास्त्री के साथ मिलकर गोल्फ खेली. मोहाली के क्रिकेट मैदान आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान खेल रहे थे लेकिन इससे 12 किमी दूर धौनी चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दूसरा खेल खेलने […]
चंडीगढ़ : आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टी20 मैच से पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज कुछ समय निकालकर रोहित शर्मा और टीम निदेशक रवि शास्त्री के साथ मिलकर गोल्फ खेली. मोहाली के क्रिकेट मैदान आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान खेल रहे थे लेकिन इससे 12 किमी दूर धौनी चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दूसरा खेल खेलने में व्यस्त थे.
भारतीय कप्तान रविवार को होने वाले मैच से पूर्व सहज और आत्मविश्वास से ओतप्रोत लग रहे थे. भारतीय टीम यहां पहुंची थी. वह कल पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लेगी. इस बीच जालंधर के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिये. उन्होंने 1998 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में आज के दिन ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. इस अवसर पर हरभजन को उनके साथियों ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










