पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत दौरे के लिए वीजा मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2016 8:05 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : विश्व टी20 से पहले राष्ट्रीय टीम के सुरक्षा इंतजामों के आकलन के लिए दो पाकिस्तानी अधिकारियों की भारत यात्रा के लिए वीजा जारी हो गए हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार भारतीय उच्चायोग ने रविवार को वीजा जारी कर दिए. बयान के अनुसार, ‘‘सुरक्षा टीम के सोमवार को भारत रवाना […]
विज्ञापन
कराची : विश्व टी20 से पहले राष्ट्रीय टीम के सुरक्षा इंतजामों के आकलन के लिए दो पाकिस्तानी अधिकारियों की भारत यात्रा के लिए वीजा जारी हो गए हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार भारतीय उच्चायोग ने रविवार को वीजा जारी कर दिए.
बयान के अनुसार, ‘‘सुरक्षा टीम के सोमवार को भारत रवाना होने के लिए सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं.” मंत्रालय ने कहा, ‘‘एफआईए के निदेशक उस्मान अनवर और गृहमंत्रालय के कर्नल आजम पाकिस्तान से रवाना होंगे जबकि तीसरे सदस्य नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग से उनके साथ जुडेंगे.” कर्नल आजम पाकिस्तान बोर्ड की सुरक्षा और भ्रष्टाचार रोधी इकाई के महाप्रबंधक भी हैं.
बयान के अनुसार, ‘‘टीम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्य के पुलिस प्रमुख से मिलेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और गृहमंत्री चौधरी निसार को भेजा जाएगा.” चौधरी निसार अली खान ने शनिवार को कहा था कि पीसीबी को इंतजार करने और सुरक्षा प्रतिनिमंडल से स्वीकृति नहीं मिलने तक टीम को भारत नहीं भेजने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




