टेस्ट और वनडे में खिलाडियों के चयन के लिए आईपीएल पैमाना नहीं : धौनी
Updated at : 08 Feb 2016 8:12 PM (IST)
विज्ञापन

पुणे : भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज कहा कि कडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर टेस्ट मैच और 50 ओवर के प्रारुप में खिलाडियों के चयन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग पैमाना नहीं हो सकती. धौनी ने कहा कि इस लुभावनी टी20 लीग को उभरती हुई प्रतिभा को पहचानने के लिए […]
विज्ञापन
पुणे : भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज कहा कि कडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर टेस्ट मैच और 50 ओवर के प्रारुप में खिलाडियों के चयन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग पैमाना नहीं हो सकती. धौनी ने कहा कि इस लुभावनी टी20 लीग को उभरती हुई प्रतिभा को पहचानने के लिए अच्छे मंच से बेहतर कुछ नहीं कहा जा सकता.
श्रीलंका के खिलाफ कल यहां होने वाले पहले टी20 से पूर्व धौनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने हमेशा कहा है कि आईपीएल ऐसा मंच है जहां आपको प्रतिभा मिलती है. इसके बाद आप घरेलू सर्किट में उन पर नजर रखते हो और देखते हो कि वे कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं.
आईपीएल में आप काफी चीजों से बच सकते हो. लेकिन मुझे नहीं लगता कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट या 50 ओवर के क्रिकेटर को चुनना सही होगा.” धौनी अप्रैल-मई में आईपीएल की नयी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की अगुआई करेंगे जिसका घरेलू मैदान यहां गाहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ का अंतरराष्ट्रीय मैदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




